WhatsApp Group Join Now

हम स्वस्थ रहने के लिए फलों का सेवन करते हैं। फलों में अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और बीमारियों से बचाने में लाभप्रद होते हैं। क्या आप जानते हैं शिवफल यानि बेर खाने से भी आपका शरीर हष्ट पुष्ट बन सकता है।  बेर को शिवफल भी कहा जाता है। माना जाता है कि ये फल शिवजी को बहुत पसंद है। इसका स्वाद खट्टा मिठा होता है।  आज के इस लेख में जानते हैं बेर खाने से आपका शरीर फौलाद किस प्रकार बन जाता है?

बेर खाने के फायदे

हड्डियों को करें मजबूत

बेर में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। बेर में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। हमारी हड्डियों को स्वस्थ रखने का कार्य बेर करता है। अगर आपके घूटनों में हड्डियों में उम्र ढ़लने के साथ दर्द हो रहा है, तो आप बेर का सेवन कर सकते हैं। इसमें कॉपर की मात्रा पाई जाती है, जिससे हड्डियों में दर्द नहीं होता। फॉस्फोरस की मात्रा भी बेर में पाई जाती है।

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है

बेर का सेवन हमारे शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। बेर में पॉलीसेकेराइड नामक कार्बोहाइड्रेट होता है। यह इम्यूनोमॉड्यूलेशन गतिविधि दिखाता है। बेर का सेवन करके हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाया जा सकता है। बेर हमारे शरीर को मजबूत बनाने का काम करता है।

वजन कम होता है

रिसर्च में माना गया है कि बेर खाने से आप अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं। बहुत से लोग होते हैं, जो वजन कंट्रोल करने के लिए तमाम प्रकार के हथकंडे अपनाते हैं। लेकिन वैज्ञानिकों को मानना है कि बेर में वजन को कम करने वाले पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

ये भी है जरुरी-पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से ऐसे पाएं निजात

रक्त प्रवाह बढ़ता है

बेर का सेवन करने से रक्त संचार बढ़ा सकते हैं। इसके अर्क में कई प्रकार के गुण पाए जाते हैं।बेर में नाइट्रिक ऑक्साइड पाया जाता है, जो रक्त प्रवाह और रक्तचाप को नियंत्रित करने कर सकता है। आप बेर ताजा भी खा सकते हैं और इसको सूखा कर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

कैंसर में लाभप्रद

माना जाता है कि बेर में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के रोकथाम के लिए उपयोगी है। हालांकि बेर को कैंसर का इलाज नहीं माना जा सकता। बेर में अमीनो एसिड, बायोएक्टिव पदार्थ और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मानव कैंसर कोशिकाओं से लड़ने के लिए उपयोगी है।

ये भी है जरुरी-सिरदर्द, माइग्रेन से हैं परेशान काम आएंगे ये उपाय

अनिद्रा और तनाव दूर

बेर का सेवन नींद नहीं आने की समस्या के साथ-साथ आपको तनाव से भी राहत दे सकता है। बेर में सैपोनिन्स नामक का तत्व होता है, जो अनिद्रा की समस्या को दूर करता है। बेर का सेवन तनाव को दूर भी कर सकता है। आप नियमित रुप से बेर का सेवन कर सकते हैं।

  • बेर मां के दूध से हानिकारक पदार्थों को दूर करने में मदद करता है।
  • बेर का सेवन सिरदर्द में राहत देता है।
  • बेर त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है।
  • बेर मुंह के अल्सर के लिए रामबाण है।
  • बेर में एंटीमाइक्रोबियल गुण होता है, जो लगभग सभी तरह के संक्रमण से राहत दिला सकता है।

ये जानकारियों पर आधारित लेख है। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी है जरुरी-होम ट्यूशन में मददगार साबित होगा राह संस्था का एप्प

ये भी है जरुरी-खून बढ़ाने के साथ दिल की बीमारियों से बचाएगी चाय

ये भी पढ़ें-इस खतरनाक बीमारी में फायदेमंद है बेलगिरी का जूस पीना

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *