WhatsApp Group Join Now

शादी के बाद हर लडकी अपने मायके लिए पराई हो जाती है। उसका ससुराल ही उसका घर होता है। लेकिन हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि बुधवार के दिन बेटियों को उनके ससुराल विदा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में कुछ अशुभ हो सकता है। दरअसल शास्त्रों के अनुसार सप्ताह के हर वार (दिन) के लिए कुछ चीजें तय की गई हैं। इनमें बताया गया है कि किस वार को कौन सा काम किया जाना शुभ रहता है और कौन सा अशुभ। 

इस वजह से बेटियों को बुधवार को नहीं करते विदा

बुधवार को लेकर शास्त्रों में इस बात का वर्णन है कि इस दिन बेटियों को अपने ससुराल नहीं जाना चाहिए। ऐसा करने से उनके व्यक्तिगत जीवन में व ससुराल में परेशानियां आ सकती हैं। शास्त्रों में तो बुधवार के दिन ससुराल जाने पर कड़ी पाबंदी लगाई गई है। कहा जाता है कि इस दिन बेटी को ससुराल विदा करने पर उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट तक हो सकता है। इसके अलावा ससुराल में जाने पर उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और परिवार में क्लेश बढ़ सकता है।

ये भी पढ़े-साड़ी में सबसे ज्यादा दिखते हैं शरीर के भाग, फिर क्यों रही सूट और जींस पर रोक

बुध ग्रह हो जाता है नाराज

पौराणिक मान्यता के अनुसार बुध ग्रह चंद्रमा को अपना शत्रु मानता है। लेकिन चंद्रमा बुध को अपना शत्रु नहीं मानता। ज्योतिष में चंद्रमा यानी चंद्र को यात्रा का कारक माना जाता है। ऐसे में अगर आपकी बेटी बुधवार के दिन ससुराल जाती है तो उसका बुध ग्रह उस पर नाराज हो सकता है। इसलिए बुधवार को यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।

ये काम करने से बुधवार को होती है मनाही

बुधवार को कुछ और काम ऐसे हैं जो अगर किए जाऐं तो उन कार्यों को करने से व्यक्ति की बुद्धि घटती है। व्यक्ति के शत्रु बढते हैं, ससुराल से संबंध खराब होते हैं, पराक्रम में कमी आती है। चलिए हम आपको बताते हैं इन समस्याओं से बचने के लिए बुधवार के दिन और कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए…

बुधवार के दिन पान नहीं खाना चाहिए।
दूध को जलाने का काम जैसे गजरेला, खीर, रबड़ी बनाने का काम नहीं करना चाहिए।
कन्या का अपमान नहीं करना चाहिए। छोटी कन्या मिल जाए तो उसे उपहार स्वरूप कुछ भेंट या कुछ पैसे भी दे सकते हैं।
बुधवार के दिन किन्नर का मजाक न करें। अगर किन्नर मिल जाए तो उन्हें भेंट स्वरूप कुछ पैसे अथवा उपहार दें।
बुधवार के दिन पुरूषों को भी ससुराल नहीं जाना चाहिए।
बुधवार के दिन साली, बुआ, विवाहित बहन और बेटी को घर पर निमंत्रण न दें।

ये भी पढ़े-टॉयलेट जाने से पहले भी करनी पड़ती है अरदास

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *