Seed germination-बागवानी करने वाले लोगों के सामने कई चुनौतियां होती है। बीज नहीं उगना सबसे बड़ी समस्या होती है। बहुत से लोगों की शिकायत होती है कि अच्छी प्रकार से बोने के बाद भी जर्मिनेशन नहीं होता है।
आज के इस लेख में इसी समस्या का समाधान लेकर आए हैं। आज हम आपको बीज बोने का ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे तीसरे या चौथे दिन ही पौधा अंकुरित हो जाएगा।
चलिए जानते हैं बीज उगाने का सही तरीका क्या है? बीज किस प्रकार की मिट्टी में उगाना है? कौन सी गलती हमें बीज उगाते समय नहीं करनी है? इन सभी सवालों का जवाब आपको इस लेख में मिलेगा।
जर्मिनेशन मिक्स तैयार करें (Prepare Germination Mix)
बहुत से लोग किसी भी मिट्टी में बीज लगा देते हैं। दरअसल ये तरीका सही नहीं है। जिस प्रकार न्युबोर्न बेबी को हर चीज बिल्कुल सॉफ्ट जरुरी है। वैसे ही प्लांट के साथ है। मिट्टी बिल्कुल बारीक और सॉफ्ट होनी जरुरी है।
ये भी है जरुरी-पौधे पर नहीं आ रहे हैं चीकू! तो डाल दो ह्यूमिक एसिड और बोरोन
जर्मिनेशन मिक्स बनाने का तरीका (How to make germination mix)
- छलनी की सहायता से मिट्टी छान लें।
- किसी भी प्रकार का कंकड़ या डला नहीं होना चाहिए।
- मिट्टी बारीक होनी जरुरी है।
- मिट्टी में आपको कार्बन मिलाना है।
- इसके बाद सॉइल कंडीशनर इसमें मिलाएं।
- थोड़ी मात्रा में नीम खली आपको डालनी है।
- कैल्शियम पाउडर मिलाना है।
- जैविक फंगीसाइड की हल्की सी मात्रा मिलाएं।
- इसके बाद थोड़ी सी बालू रेत मिलानी है।
- बहुत थोड़ी मात्रा में जैविक खाद मिलाएं।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- इस मिश्रण से गमला भरकर इसमें बीज लगाएं।
ये भी है जरुरी-गार्डन में आसानी से उगाएं ऑलस्पाइस प्लांट, एक पौधे में सभी मसालों का फ्लेवर
गमले का चुनाव (pot selection)
- ज्यादा बड़ा गमला नहीं लेना है।
- 4-6 इंच गहरा पॉट काफी है।
- इसमें होल होना जरुरी है।
- होल पर ठिकरी लगाकर जर्मिनेशन मिक्स भरें।
ये भी है जरुरी-Rose plant-1 बार ये उपाय करें, पौधे की हर डाली पर लगेंगे गुलाब
बीज लगाने का तरीका (method of planting seeds)
- जर्मिनेशन मिक्स से गमला भर लें।
- गमले को पूरा नहीं भरना है।
- उसके बाद बीजों को छिड़क दें।
- इनके ऊपर आधा इंच मिट्टी और बुरका दें।
- उसके बाद गमले में पानी डालें।
- पानी डालने के बाद गमले को धूप में रखना है।
- बारिश हो रही है, तो इसको बरामदे या अन्य जगह पर रखें।
- थोड़े दिन में ही आपको बीज अंकुरित होते दिखेंगे।
- आप पीटमॉस में भी बीज बो सकते हैं।
- लेकिन ये बहुत मंहगा पड़ता है।
ये भी है जरुरी- राजा से रंक बना सकते हैं ये पौधे, घर से आज ही हटाएं
Vegetable gardening-फूल आने पर तुंरत डालें ये खाद, बोरे भर-भर मिलेगी सब्जियां