Inauspicious plants-पेड़ पौधे लगाना सबको भाता है। लगभग लोग बागवानी करते हैं। बहुत से लोग बागवानी शौकिया तरीके से करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने बागवानी को आय का स्रोत बना लिया है।
जाहिर सी बात है आपने भी घर में कई प्रकार के पौधे लगा रखे होंगे। हर पौधे का अपना-अपना महत्व है। बहुत से पौधे ऐसे हैं, जो आपके घर के लिए बेहद शुभ होते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई पौधे अशुभ माने जाते हैं, जो घर में नहीं लगाने चाहिए।
जानकारी के अभाव में कई लोग गलत जगह पर गलत पौधा लगाते हैं। वास्तु शास्त्र में पौधे लगाने के लिए दिशा निर्धारित की गई है। शास्त्रों में कई जगह कई पौधों को अशुभ माना गया है। आज के लेख में जानते हैं कि वो कौन से पौधे हैं, जिन्हें लगाने पर आपके घर की सुख समृद्धि जा सकती है।
अशुभ माने जाते हैं ये पौधे (These plants are considered inauspicious)
वास्तु शास्त्र में हर चीज के शुभ होने और अशुभ होने के बारे में बताया गया है। हालांकि कुछ लोग इन बातों को नहीं मानते हैं। लेकिन जो लोग इनपर विश्वास करते हैं। उनके लिए कुछ पौधों के बारे में नीचे बताया गया है, जिन्हें घर में लगाने मतलब कंगाली लाना है।
कैक्ट्स
- कैक्टस को अशुभ पौधों की श्रेणी में गिना जाता है।
- माना जाता है कि इसको घर में नहीं लगाना चाहिए।
- इसको लगाने से नकारात्मकता हावी होती है।
- घर में कलह-क्लेश कैक्टस लगाने से होता है।
- कांटेदार पौधों को घर में नहीं लगाने की सलाह दी जाती है।
बोनसाई
- बहुत से लोगों को बोनसाई का शौक होता है।
- ये बड़े पौधे का बौना रुप होता है।
- घर में बोनसाई रखना शुभ नहीं माना जाता है।
- इससे तरक्की रुक जाती है ऐसा कहा जाता है।
- ये लगाने से घर में सदस्यों को कामयाबी नहीं मिलती।
पीपल-बरगद
- ये पौधे बहुत शुभ होते हैं।
- इसके बावजूद इनको घर पर नहीं लगाना चाहिए।
- धार्मिक दृष्टि से ये पूजनीय पौधे हैं।
- इनको काटना अशुभ होता है।
- मंदिर या सार्वजनिक स्थल पर इन्हें लगाएं।
दुध जैसा पदार्थ छोड़ने वाले पौधे
- जिनसे दूधा निकलता है उन्हें नहीं लगाना चाहिए।
- कई पौधे ऐसे हैं, जिनसे दूध जैसा चिपचिपा पदार्थ निकलता है।
- ये पौधे घर के लिए अशुभ माने जाते हैं।
- इन पौधों का प्रभाव घर के सदस्यों की हेल्थ पर पड़ता है।
- इन पौधों को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।
सूखे और मुरझाए पौधे
- सूखे पौधे से नकारात्मकता आती है।
- ऐसे पौधों को घर में नहीं रखना चाहिए।
- कोई पौधा सूख गया है, तो तुरंत हटा दें।
- नकारात्मकता का प्रतीक इन्हें माना जाता है।
ये भी है जरुरी-Rose plant-1 बार ये उपाय करें, पौधे की हर डाली पर लगेंगे गुलाब
Vegetable gardening-फूल आने पर तुंरत डालें ये खाद, बोरे भर-भर मिलेगी सब्जियां
Vegetables- सितंबर में उगने वाली 40 सब्जियों की लिस्ट, जल्दी लगाएं