टेरेस गार्डनिंग का क्रेज लोगों में बहुत है। छत पर ही लोग फ्रूट गार्डनिंग भी कर रहे हैं। तमाम प्रकार के फलदार पौधे छत पर लगाना कोई बड़ी बात नहीं है। आपने अमरुद का पौधा (guava plant)लगा रखा है, तो इसके लिए फर्टिलाइजर बताएंगे।
ये फर्टिलाइजर डालते ही आपका पौधा ढेर सारे अमरुदों से लद जाएगा। अमरुद के पौधे से फ्रूटिंग लेना बहुत आसान है। ये जब फल देता है, तो खूब देता है। थोड़ी सी केयर पौधे की आपको करनी है। चलिए फर्टिलाइजर के बारे में जानने से पहले इसकी केयर कैसे करनी है उसकी जानकारी देते हैं।
पौधे की प्रूनिंग करें (Prune the plant)
- अमरूद के पौधे(guava plant) की प्रूनिंग फ्रूटिंग के लिए अहम है।
- सर्दियों के बाद और रेनी सीजन में प्रूनिंग करें।
- हार्ड प्रूनिंग पौधे की नहीं करनी है।
- हमेशा टहनियों को टॉप से कट करना है।
- अमरूद के पौधे पर नई टहनियों पर फ्लावरिंग होती है।
गोबर की खाद से ज्यादा पावरफूल है 5 दिन पूरानी ये चीज, मरते हुए पौधों में फूंक देता है जान
ऐसे करें रिपॉटिंग (repotting guava)
आपका पौधा छोटे गमले में लगा है या रुट बाहर आ रही हैं, तो रिपॉटिंग करें। पौधे की रिपॉटिंग फरवरी या रेनी सीजन में करें। इसको चिकनी और काली मिट्टी में न लगाएं। मिट्टी रेतीली सही रहती है।
तमाम प्रकार के पोषक तत्व एड कर मिट्टी तैयार करें। रिपॉटिंग के बाद पौधे को डायरेक्ट धूप में आपको नहीं रखना है। 15दिन के बाद जब ये सेट हो जाए, तभी धूप में रखें।
ये भी है जरुरी- Guava plant- कम मेहनत में ऐसे लगेंगे स्वादिष्ट और ज्यादा अमरूद, जानिए
फूल आने के बाद पौधे की केयर (Guava care after flowering)
- अमरूद के पौधे (guava plant)पर फ्लावरिंग होने पर पानी दें।
- पानी की कमी से इसमें फूल झड़ जाएंगे।
- फ्रूटिंग होने तक आपको नमी बनाएं रखनी है।
- आप इसमें मल्चिंग भी कर सकते हैं।
- पॉलिनेशन के लिए डालियों पर ओरिजनल शहद लगाएं।
- इससे पॉलिनेटर अट्रेक्ट होंगे और पॉलिनेशन बेहतर होगा।
- पीले फूल वाले पौधे भी आप लगा सकते हैं।
गमले में लगाने के लिए अच्छी किस्म (potted variety of guava)
- इलाहाबादी अमरुद की किस्म सही है।
- आप पिंक गवावा भी लगा सकते हैं।
- साइज में बड़े और थोड़े फ्रूट चाहिए, तो 1KG लगाएं।
- अमरुद के लिए 12 इंच का गमला परफेक्ट है।
ज्यादा फल के लिए खाद (fertilizer for more fruits)
अमरुद के पौधे में ज्यादा फल के लिए ह्युमिक एसिड (humic acid) डालें। सीवीड(Seaweed) भी पौधे में कमाल करेगी। पौधे में ज्यादा पैदावार को ये खाद बढ़ावा देगी। फ्रूटिंग लेने से पहले इनका यूज करना है। साल में एक या दो बार ये खाद आप डालें।
खाद देने का तरीका
- एक लीटर पानी में एक चौथाई ह्युमिक एसिड डालें।
- 1-2 चम्मच सीवीड आपको इसमें घोलनी है।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करना है।
- पौधे की गुड़ाई करके ये डालनी है।
- ये एक पौधे के लिए खाद है।
- ज्यादा पौधों में डालनी है, तो हिसाब से तैयार करें।
ये भी है जरुरी-
Aparajita-क्यों इतनी खास है अपराजिता, जानिए सही मायने में इसके अनुठे गुण
भई ये गजब की फर्टिलाइजर है! 5 दिन में फूलों से झुक गई अपराजिता
सब्जियां हो जाती है आधी मोटी-पतली, साथ में जानिए टेढी होने का कारण