WhatsApp Group Join Now

बागवानी प्रेमियों को वसंत ऋतु का खास इंतजार होता है। क्योंकि वसन्त ऋतु वर्ष की एक ऋतु है जिसमें वातावरण का तापमान बेहद सुखद होता है।  फरवरी से मार्च तक वसंत ऋतु होती है। कड़ाके की ठंड के बाद मौसम का गरम होना, फूलों का खिलना, पौधो का हरा भरा होना ही इस मौसम की विशेषता है।

वसंत को फूलों का मौसम कहा जाता है, क्योंकि इसी मौसम में ज्यादातर फूल खिलना शुरू करते हैं। खास बात है कि स्प्रिंग सीजन में पौधों की अधिक देखभाल भी नहीं करनी पड़ती है। ऐसे में माना जाता है कि बिना माली के ही पूरी बगिया फूलों से रंगीन होती है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें दिसंबर व जनवरी के महीने मे ंलगाया जाता है जो वसंत में खिलते हैं।

वसंत में खिलने वाले फूल

 पैंसी

सर्दियों में व वसंत में खिलने वाले फूलों में से पैंसी एक खूबसूरत प्लांट है।  ठंडी जलवायु में, यानि जनवरी से फरवरी के महीने या अक्तूबर या नवंबर के महीने में पैंसिस के पौधे लगाए जा सकते हैं।  वसंत के महीने में पैंसी बेहतर तरीके से खिलता है। यह विभिन्न रंगों में आते हैं। ये क्यारियों, गमलों या कंटेनरों में लगाए जा सकते हैं। इन्हें अधिक देखभाल की जरूरत नहीं होती है।

पेटुनिया:

पेटूनिया  सुन्दर, सुगंधित और आकर्षित फूलों वाला पौधा है। इस पौधे को पूरे साल किसी भी मौसम में आसानी से लगा सकते हैं। लेकिन पेटुनिया भारत में वसंत ऋतु में खिलने वाले सबसे अच्छे फूलों में से एक है।  इसके फूल विभिन्न रंगों में खिलते हैं। इस पर फूल पूरे वसंत खिले रहते हैं।

डैफोडिल 

बता दें कि डैफोडिल के फूल को नरगिस का फूल भी कहा जाता है। यह दिखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक होता है।  डैफोडिल का फूल बसंत में खिलने वाले फूलों में से एक है।  इस पौधे को भी वर्ष के सभी मौसम में उगाया जा सकता है। इसलिए डैफोडिल के फूल को बारहमासी फूल की सूचि में भी शामिल किया जाता है। यह पौधा  मुख्य रूप से बल्बों से उगाया जाता है और अपने चमकीले पीले फूलों के लिए जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें-छत पर लगाए 8 हजार पौधे, वायरल है ये टेरेस गार्डन

 वर्बेना

वर्बेना फूल के पौधे बारहमासी होते हैं। इन फूलों को सजावट के तौर पर उपयोग किया जाता है। वर्बेना फूल गर्मियों की शुरुआत से लेकर पतझड़ तक खिलते हैं। यानि वसंत में ये गार्डन को बहुत सूंदर बनाते हैं। वर्बेना फूल के पौधे को पनपने के लिए धूप की आवश्यकता होती है। वर्बेना फूल पॉलिनेटर्स के लिए अत्यधिक आकर्षक होते हैं। वर्बेना की कई लोकप्रिय किस्में हैं।  जिनमें वर्बेना बोनारिएंसिस, वर्बेना रिगिडा और वर्बेना हाइब्रिड जैसी किस्में शामिल हैं। हर किस्म के रंग और विशेषताएं अलग होती है।

 एलिसम

वसंत के लोकप्रिय पौधों में से एक एलिसम है। यह इनडोर वातावरण और लॉन में उगाए जाने वाला एक बहुत ही उपयुक्त पौधा है। इस पर बेहद सुंदर फूल खिलते हैं। यह गार्डन की जमीन को रंगीन बना देता है। इस फूल में मीठी खूशबू आती है। इसे गार्डन की नन्ही परी कहा जाता है। इस पर बेहद छोटे-छोटे फूल आते हैं। जो सफेद, गुलाबी, बैंगनी या पीले रंग के होते हैं। इन्हें वंसत की शुरूआत से पहले भी लगा सकते हैं। ये कुछ ही दिनों में खिलने के लिए तैयार हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- रात में खिलने वाले फूलों के इन पौधों से महकेगी बगिया, जरूर लगाएं

डेज़ी

डेजी के फूल बेहद आकर्षक हैं। वसंत में इस पर खूब फूल खिलते हैं।  डेज़ी को बालकनी, छत या बगीचे में उगाना बेहद आसान है।  खास बात है कि कॉस्मेटिक उद्योग में इस फूल का काफी प्रयोग किया जाता है। डेज़ी के कई औषधीय लाभ भी हैं। डेज़ी पूर्ण सूर्य के प्रकाश में रहता है। डेजी पर विभिन्न रंगों में फूल आते हैं।

इसे भी पढे़ें- सर्दियों में इन फूलों वाले पौधों से गुलजार होगा गार्डन

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *