WhatsApp Group Join Now

दुनियाभर में फूलों की सुंदर-सुंदर प्रजातियां पाई जाती हैं। फूलों की ये सुंदर प्रजातियां लोगों का मन मोह लेती है,जिनको देखकर सुकुन मिलता है। दुनिया में कई फूल पाए जाते हैं और इन सभी फूलों की अपने-अपने गुण हैं। कोई फूल खुशुबू के लिए जाना जाता है, तो कोई सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। किसी फूल को भगवान के चरणों में अर्पित करना शुभ माना जाता है, तो कोई औषधियां बनाने में काम आता है।

आज का ये लेख उन लोगों के लिए बहुत खास होने वाला है, जिन्हें फूलों से प्यार है और फूलों के बारे में जानने की लालसा  जिनके मन में हर पल उत्पन्न होती रहती है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ रात में खिलने वाले खुबसूरत फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

रात में खिलने वाले फूल

बहुत बार आपने देखा होगा या महसूस किया होगा आप जिस जगह पर रुके हुए हैं, वहां पर भीनी-भीनी खुशबू आपको अपनी और आकर्षित कर रही हो। ऐसा तभी हो सकता है जब आप ऐसी जगह पर रुके हो, जहां पर आसपास रात को खिलने वाले और अपनी खुशबू बिखरेने वाले फूल लगे हुए हो।

बहुत से ऐसे फूल हैं, जो सूरज के ढलने के बाद खिलते हैं और अपनी महक से आसपास के एरिया को महकाते हैं। रात में खिलने वाले इन फूलों को आप अपने बगीचे में भी लगा सकते हैं।

मोगरा

मोगरा का फूल बेहद खुबसूरत होता है, जो रात के समय पूरे आंगन को महका देता है। अगर आपके गार्डन में मोगरा का पौधा है, तो शाम होते ही आपका पूरा घर इसकी खुशबू से महक जाता है। इसकी सुंगध काफी सुकुन देने वाली होती है। इसलिए आप मोगरे के पौधे को अपने गार्डन में अवश्य लगाइए।

रात रानी

रात रानी का फूल सिर्फ रात को ही खिलता है। ये फूल काफी आकर्षक और मनमोहक होता है। आप इसको अपने गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं। इसके स्वास्थ्य संबंधी भी बहुत फायदे होते हैं। ये फूल ज्यादातर भारत, बांग्लादेश और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में पाए जाते हैं।

चंपा

चंपा का फूल भी काफी सुंदर होता है, हालांकि ये दिन और रात दोनों समय खुशबू देता है। ये गुच्छे के रुप में लगता है और सफेद रंग का होता है। इसे आप आसानी से ग्रो कर सकते हैं।

जुही

चमेली के फूल और जुही के फूल एक जैसे दिखने वाले होते हैं। जुही का फूल बरसात के मौसम में ज्यादा खिलता है और अपनी महक से पूरे गार्डन को महका देता है। इसको लगाना काफी आसान है, आप आसानी से इसको अपने गार्डन में ग्रो कर सकते हैं।

धतुरा

धतुरा भी रात को खिलने वाला फूल होता है। भगवान भोलेनाथ के चरणों में इस फूल को चढ़ाया जाता है। ये फूल भी काफी ज्यादा आकर्षक लगता है।

सप्तवर्णी

सप्तवर्णी भी रात में खिलने और खुशबू देने वाला फूल होता है। ये फूल ज्यादातर हिमालय क्षेत्रों में लगता है। इस फूल से काफी ज्यादा तेज सुंगध आती है, जो रात के समय आती है। सप्तवर्णी के पौधे पर सफेद रंग के सुंदर-सुंदर फूल लगते हैं, जो सदाबहार होते हैं।

रजनीगंधा

रजनीगंधा का फूल

सफेद रंग के फूलों से लदा रहने वाला ये पौधा काफी आकर्षक होता है। इसके फूलों से काफी तेज सुंगध आती है। इन फूलों का आप आसानी से अपने गार्डन में लगा सकते हैं। ये बेहद खुबसूरत होते हैं। रजनीगंधा के फूलों का इस्तेमाल इत्र और अगरबतियां बनाने के लिए भी किया जाता है।

पारिजात

पारिजात का फूल

पारिजात के फूल भी रात में खिलने वाले होते हैं। पारिजात के पौधे पर सफेद रंग के छोटे-छोटे फूल लगते हैं, जो रात होते ही खिलने के साथ महक उठते हैं और सुबह होते ही मुरझाकर नीचे गिर जाते हैं। पारिजात के फूलों का औषधियां बनाने में प्रयोग होने के साथ-साथ इनका धार्मिक महत्व भी है।

चमेली

चमेली का फूल

चमेली के फूल भी काफी आकर्षक और सुंदर होते हैं। ये सिर्फ एक दिन के लिए खिलते हैं, जो सफेद रंग के होते हैं। इसे आप किसी गमले में आसानी से लगा सकते हैं।

ब्रह्मकमल

           ब्रह्मकमल का फूल

ये एक दिव्य फूल है, जो सिर्फ साल में एक बार एक रात के लिए खिलता है। माना जाता है कि इस फूल की सुंगध भी काफी दिव्य होती है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *