WhatsApp Group Join Now

हीरो बनने के लिए फिल्म सिटी मुंबई आपका इंतजार नहीं करती। आपको खुद ही वहां जगह बनानी होगी। यह सिटी आपको रुलाएगी, अकेलेपन का अहसास कराएगी और यही होगी सफलता की कीमत। अगर कोई सफल होने से पहले ही यह कीमत अदा करने के लिए तैयार है तो यह शहर आपको पनाह जरूर देगा।

ऐसा कहना रहा हिसार के समीर चौधरी का। जो हरियाणा में एंकर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके थे अब देश में अपने अभिनय के जरिए पहचाने जा रहे हैं। हिसार से मुंबई पहुंचे समीर कई बड़े सीरियल्स में काम कर चुके हैं। कई फिल्म प्राजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। आइए उनसे जानते हैं हिसार से मुंबई तक के सफर की दिलचस्प कहानी…

शो होस्ट करने से नहीं मिल रही थी सेटिस्फेक्शन

समीर करीब 15 साल से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों में शो होस्ट कर रहे थे। लेकिन शायद किसी चीज की कमी थी। वो थी सेटिस्फेक्शन। शो होस्ट करने के अंदाज से हर कोई उन्हें मुंबई जाने की सलाह दे रहा था। शायद लंबे समय से वह अपने ही हुनर को पहचान नहीं पा रहे थे, लेकिन दर्शक उनकी अभिनय की कला को महसूस करने लगे। जिसके बाद उन्होंने अपने दर्शकों पर भरोसा दिखाते हुए 1 दिसंबर 2021 में मुंबई में कदम रखा। 

यहां कमी नहीं काम की, बस जुनून जरूरी

समीर ने बताया कि मुंबई में बेशुमार काम है। बस उस काम को खोजना पड़ता है। जिसके लिए जुनून की जरूरत पड़ती है। क्योंकि यहां आते ही काम नहीं मिलता। अच्छे तरीके से काम आने के बाद भी छह महीने तो इस शहर में जगह बनाने, कॉटेक्ट बनाने, ऑडिशन देने और लुक टेस्ट कराने में लग जाता है। बिना तैयारी के पहुंचने पर और भी ज्यादा समय लग जाता है। यहां आते ही कोई सलमान और शाहरुख खान नहीं बन जाता। 

मुंबई की सोच कर लगता था डर

समीर बताते हैं कि आने को तो वो भी बहुत पहले आ जाते। लेकिन जल्दबाजी में आने वालों को यह शहर बाहर का रास्ता भी दिखा देता है। मैं भी जब मुंबई के बारे में सोचता था तो बहुत डर लगता थ।। क्योंकि मुझे हर महीने लाख दो लाख भेजने वाला कोई नहीं था। मन में एक डर था कि स्ट्रगल के दौरान खर्चा कैसे निकलेगा। कोरोना काल में मेरी सारी सेविंग्स खत्म हो चुकी थी। दो साल के कोरोना में मैंने सिर्फ 3500 रुपये कमाए थे। इन दिनों को मैं कभी नहीं भूल सकता।

डबिंग से की फिल्मी कैरियर की शुरुआत

समीर ने बताया कि यहां अपनी जगह बनाने के लिए मल्टी टैलेंटेड होना जरूरी है। मुंबई आने के बाद आते ही मुझे काम नहीं मिला। ऐसे में मेरा रेडियो का अनुभव काम आ गया। मैंने डंबिंग शुरू की। कार्टून कैरेक्टर्स की आवाजें निकाली। साउथ फिल्मों की हिंदी डंबिंग की। ऐसे में मैं फिल्में और सीरियल्स मिलने से पहले भी काम करता था। जो यहां सर्वाइव करने के लिए जरूरी है। 

इन सीरियल्स में किया है काम

  • पुष्पा इम्पोसिबल (Sab TV)
  • ससुराल गेंदा फूल 2 (Star Bharat)
  • एक महानायक Dr. BR Ambedkar (& TV)
  • बड़े अच्छे लगते हैं 2
  • मैं हूं अपराजिता (Zee TV)
  • मिठाई  (Zee TV)
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है (Star Plus)
  •  स्वराज  (Doordarshan)
  • Upcoming Film Open Minded

ये भी पढ़ें- डेढ़ मिनट के गाने से शुरू हुई कौशल ब्रदर्स की म्यूजिकल जर्नी, बन गई इंस्पिरेशनल स्टोरी 

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *