WhatsApp Group Join Now

गार्डन की सबसे मूल जरूरतों में खाद (fertilizer) शामिल है। वहीं जब हम ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं ताे इसे बनाना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खाद के बारे में बताएंगे जो मात्र 10 रुपये के खर्च से 10 किलो तैयार हो जाएगी।
प्रिय गार्डनर्स, कैमिकल वाली सब्जियों व फलों से बचने के लिए हम किचिन गार्डनिंग करते हैं। ऐसे में हमें रासायनिक खाद बिल्कुल नहीं डालना चाहिए। लेकिन किचिन वेस्ट से खाद बनाना आपको झंझट लगता है तो आप ये तरीका अपना सकते हैं। यह बिल्कुल आर्गेनिक है। सबसे खास बात है कि सिर्फ 15 दिन में तैयार हो जाती है। इसे सभी तरह के पाैधों में डाल दिया जाता है। 

क्यों जरूरी है ये खाद

किचिन वेस्ट या अन्य किसी भी ऑर्गेनिक खाद को बनने में 50 से 60 दिन लगते हैं। लेकिन कभी कभी हमें जल्दी से जल्दी खाद की जरूरत होती है। ऐसे में हम इतने दिनों का इंतजार नहीं कर सकते। वहीं कुछ लोगों में पेशेंस की कमी होती है। ऐसे में यह खाद सबसे बेस्ट है। वहीं इस खाद में पोष्टिकता की मात्रा बहुत अधिक होती है। इससे फूलों और फलों की संख्या बढ़ती है। पौधों में कोई रोग नहीं लगता है। 

15 दिन में कैसे बनाएं खाद (How to make compost in 15 days)

सामग्री

  • 10 उपले लें
  • आधा लीटर छाछ
  • एक बड़ी बाल्टी
  • एक बड़ा बर्तन
  • दो लीटर गौमूत्र

कैसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद (How to make fertilizer)

एक रात पहले ही सभी उपलों को पानी में भिगों दें। अब इस पानी को पौधों में डाल दें। इसमें भी पोष्टिक तत्व होते हैं। बचे हुए उपलों को हाथ से या किसी पत्थर से पीस लें। सभी को एक बड़े बर्तन में एकत्रित करें। अब इसमें दो लीटर देसी गाय का मूत्र, और एक लीटर छाछ डाल दें। इस छाछ से इस मिश्रण में सूक्ष्म जीवाणु तेजी से विकसित होते हैं। जो मिश्रण को खाद में बदल देते हैं।  गर्मी के दिनों में 15 दिन के भीतर यह खाद बनकर तैयार हो जाएगी। वहीं सर्दियों में 20 से 22 दिन लग सकते हैं।

किन पौधों में दे सकते हैं

यह खाद नाइट्रोजन, फास्फोरस युक्त है। इसे हर तरह के पौधे में दिया जा सकता है। आप चाहे तो इसे सब्जी व फूल वाले पौधे में दें। इसके साथ सिर्फ पत्ते वाले पौधों में भी यह अच्छा काम करता है। इसके प्रयोग करने के लिए आप 50 फीसदी सामान्य मिट्‌टी लें। उसमें 50 फीसदी यह खाद मिलाकर गमला तैयार करें। आप अन्य पौधों में गुड़ाई कर इस खाद को मिला सकते हैं।

Must watch:

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *