WhatsApp Group Join Now

Neem Oil at home- बागवानी में नीम ऑयल का प्रयोग जोरों शोरों से होता है। ये नेचुरल कीटनाशक की तरह काम करता है। आपके पौधों को कीटों से बचाने का काम करता है। नीम ऑयल, नीम खली आदि का प्रयोग गार्डन में काफी कमाल होता है। 

आज हम आपको नीम ऑयल और नीम का अर्क घर पर कैसे बनाना है, इसकी जानकारी देंगे। “हींग लगी न फिटकरी रंग आया चोखा” ये  ही कमाल हम आपको आज बताने वाले हैं। जिसमें आपकी मेहनत भी बचेगी और पैसा भी। चलिए जानते हैं नीम के पत्तों से 5 मिनट में नीम ऑयल और नीम अर्क बनाने की विधि।

नीम ऑयल बनाने की विधि (Method of making neem oil)

neem_oil_589x

  • नीम की कुछ पत्तियों को लेना है। 
  • पत्तियां बिल्कुल साफ होनी चाहिए। 
  • जितनी पत्तियां ले रहे हैं, उससे थोड़ा कम तेल लें।
  • आपको कोकोनेट ऑयल लेना है। 
  • इनको मिलाकर मिक्सी में बारीक पीस लें। 
  • उसके बाद धीमी आंच पर इसे चलाते हुए 10 मिनट पकाएं। 
  • ठंडा करके इसे छान लें। 

यूज करने का तरीका (method of use)

  • 5 एमएल की मात्रा में पौधों में छिड़काव कर सकते हैं। 
  • इसमें आप पानी मिलाकर यूज करें। 
  • इसको स्टोर करके आप रख सकते हैं। 
  • मक्खी-मच्छर भगाने के लिए इस तेल का दीपक लगाएं। 
  • इस तेल को शरीर पर लगाया जा सकता है। 
  • बालों में भी इसका यूज किया जा सकता है। 
  • हालांकि निंबोली से ओरिजनल नीम ऑयल निकलता है। 
  • लेकिन ये नुस्खा भी काफी असरकारक है। 

ये भी है जरुरी-Neem Khali: घर पर तैयार करें बाजार से 10 गुना पावरफुल नीम खली, पौधे रहेंगे हरे भरे

नीम का अर्क (neem extract)

Neem-Oil-Extraction.

  • नीम की पत्तियां आपको लेनी है। 
  • इसमें पानी मिलाकर पीस लें। 
  • इसको दस मिनट तक आंच पर पकाएं। 
  • दस मिनट बाद ठंडा करके छान लें। 
  • छानने के बाद आप इसको स्टोर करें। 
  • 1 लीटर अर्क में 5 ग्राम फिटकरी मिलाकर स्टोर करें। 

ये भी है जरुरी-इस टेक्निक से पौधा जल्दी बड़ा कर लेते हैं नर्सरी वाले, टॉप सीक्रेट

यूज करने का तरीका (method of use)

pure-neem-oil-113_600x

  1. सब्जी वाले पौधों में ये काफी असरदार है। 
  2. इसका प्रयोग पानी में मिलाकर करें। 
  3. 1 लीटर पानी में आप 25 एमएल तक मिलाएं। 
  4. 15 दिन में इसका यूज करें। 
  5. सभी प्रकार के पौधों में इसका स्प्रे किया जा सकता है। 
  6. ये कीटों से पौधों का बचाव करता है। 

ये भी है जरुरी-डार्मेंसी से पहले गुलाब में कर लें ये जरुरी काम, बाद में पछताओगे

Sarpagandha- गार्डन में लगा यह पौधा घर के आसपास भटकने नहीं देगा सांप

गमले में पौधा लगाते समय मिलाएं 2 चीजें, हमेशा खिलाखिला रहेगा

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *