WhatsApp Group Join Now

Grow bag: छत या बाल्कनी में गार्डनिंग को ग्रो बैग्स ने आसान बना दिया है। लोग अपनी छत या बाल्कनी में आसानी से ग्रो बैग्स में सब्जियों व फलों के पौधे उगा रहे हैं। खास बात है कि अच्छा उत्पादन लिया जा रहा है। 
अधिकतर लोग बाजार व ऑनलाइन ग्रो बैग खरीदते हैं। यह काफी महंगे दामों पर मिलते हैं। लोगों के लिए अच्छे ग्रो बैग की पहचान कर पाना भी मुश्किल है।  जिसकी वजह से बहुत से लोग ग्रो बैग खरीदने में सक्षम नहीं हो पाते है।
आज इस लेख में हम आपको फ्री का ग्रो बैग तैयार करने का तरीका बताएंगे। खास बात है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी सूई धागे की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप आसानी से बिना किसी मदद के इसे बना पाएंगे। 

कैसे बनाएं ग्रो बैग (How to make a grow bag)

अगर आप फ्री का ग्रो बैग बनाना चाहते हैं तो आपके पास चावल या गेहूं के प्लास्टिक के कट्‌टे (बोरी या बैग) होना जरूरी है। आप इस इकलौती सामग्री से बहुत सुंदर ग्रो बैग बना सकते हैं। हमें इसे मजबूत बनाने का तरीका भी बताएंगे। ग्रो बैग बनाने के लिए स्टैप बाय स्टैप प्रोसेस को पढ़ें। 

इसे भी पढ़ें– किचिन में रखी इस चीज की 1 चम्मच, फूलों से भर देगी बगिया

Step by step बनाने का तरीका

  1.  सबसे पहले एक प्लास्टिक का कट्‌टा या बोरा लें।
  2. इसे ऊपर और नीचे से कांट लें। 
  3. अब यह दोनों तरफ से खुला है। 
  4. अब इसमें एक तरफ हाथ से पकड़ कर बांध दें। 
  5. इसे धागे की मदद से बांध दें, गांठ लगा दें। 
  6. अब इसे उल्टा कर दें। 
  7. अब आगे से कुछ बड़े हिस्से को अंदर की तरफ फोल्ड कर दें। 
  8. नीचे के हिस्से में सूए या पिन की मदद से छेद कर दें।
  9. आपका ग्रो बैग बनकर तैयार है। 

होममेड ग्रो बैग की खासियत (Features of Homemade Grow Bag)

इस ग्रो बैग की कई खासियत है। इसमें कट्‌टे की दो लेयर बन चुकी हैं। जिसकी वजह से यह मजबूत होता है। दो से तीन साल तक बिल्कुल खराब नहीं होगा। आप इस तरह छोटे या बड़े दोनों तरह के ग्रो बैग बना सकते हैं। इनमें हवा का संचरण अच्छा हेाता है। धन बचाने में मदद करता है। कबाड़ से जुगाड़ का सही तरीका है।  

किन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा मजबूत बोरा लें। 
  • फटा हुआ या गला हुआ बोरा लेने से बचें। 
  • दो से तीन साल में इन्हें बदल दें।
  • जिन पौधों को अधिक पानी की जरूरत होती है उनमें प्रयोग न करें। 
  • ग्रो बैग में छेद करना न भूलें। 
  • ग्रो बैग को सीधे जमीन पर न रखें। 

इसे भी पढ़ें- बिना मिट्‌टी और गमले के 10 दिन में उगाएं मैथी, step by step process

वीडियो में देखें पूरी प्रक्रिया

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *