गुड़गांव। आज राजेंद्र पार्क में 111वां बिहार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संजोजन डाक्टर राजेंद्र प्रसाद फाउन्डेशन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर रिटायर्ड कमांडेंट रोहतास गुप्ता व परमिंदर कटारिया उपस्थित रहे। इन्हें पटका पहनाकर अभिनन्दन किया गया। भगवान बुद्ध की स्मृति चिह्न भेंट की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गायक साथि ऊमेश, किरन कश्यप ने देश भक्ति गीत गाकर किया।
कार्यक्रम के दौरान इतिहास के पन्नों में अंकित बिहार के योगदान बताए गए। यहां पर पुर्वान्चल समाज से छोटेलाल प्रधान, शम्भू प्रसाद, संजय सिंह, राहुल निराला, धर्मबीर भारती, राजेंद्र कुमार, बीरेन्द्र शुक्ला, दिलिप सिंह, कुन्दन गुप्ता,राजेश सिंह,अनिल कुमार, ओमप्रकाश सिंह,चंदन कुमार, शमा, पुनम, रूपा, बेबी, राहूल राज आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन डाक्टर राजेंद्र प्रसाद फाउन्डेशन के अध्यक्ष राजेश पटेल ने किया।
read also: तोतों को लगी अफीम की लत…खेतों से चुराकर हो जाते हैं फुर्र
चखा लिट्टी चोखा का स्वाद
बिहार की संस्कृति से जुड़ी कई कविताएं व प्रस्तुतियां कार्यक्रम में पेश हुई। इसके साथ ही कार्यक्रम के अन्त में जलपान हुआ। जिसमें बिहार का खास व्यंजन लिट्टी चोखा परोसा गया। जिसे लोगों ने खुशी-खुशी खाया।