Money plant-मनीप्लांट से हर कोई वाकिफ है। इसको धन आकर्षित करने वाला पौधा बताया जाता है। हर बागवान इसको गार्डन में लगाता है। कम केयर के साथ ग्रो होने वाला ये प्लांट सुंदर लगता है। ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने की क्षमता भी मनीप्लांट (Money plant) में होती है।
बहुत से लोग इन्हीं गुणों के कारण इसे घर में जगह देते हैं। आपके घर में भी मनीप्लांट (Money plant) का पौधा जरुर होगा। चाहते हैं कि मनीप्लांट की पत्तियां हरी, हेल्दी और बड़ी हो और पौधा दोगुनी रफ्तार से ग्रोथ करें, तो ये लेख पढ़े। आज हम आपको मनीप्लांट (Money plant) के लिए जादूई फर्टिलाइजर (fertilizer) बताएंगे।
मनीप्लांट की केयर करने का तरीका (Money plant care)
- पौधे में हफ्ते में 1 बार पानी का स्प्रे जरुर करें।
- पौधा रेनी सीजन में जल्दी ग्रो होता है।
- गर्मी का मौसम भी इसके अनुकुल है।
- ज्यादा धूप और पानी से इसकी पत्तियां पीली हो जाएंगी।
- पूरी तरह से इंडोर प्लांट(indoor plant) ये नहीं है।
- इसको सुबह या शाम की धूप दिखाएं।
- बारिश का पानी इकट्ठा करके इसपर स्प्रे करें।
- पौधा मॉस स्टिक के सहारे अच्छे से ग्रो होता है।
- एरियल रुट मॉस स्टिक के अंदर घुस जाती है।
- मॉस स्टिक में आपको नमी बनाएं रखनी है।
- मनीप्लांट को मिट्टी सूखने पर ही पानी देना है।
- 20% वर्मीकंपोस्ट,40%रेत,40% मिट्टी में ये अच्छा ग्रो होता है।
- पत्तियों जमीन को छू रही हैं, तो ऊपर की तरफ कर दें।
- घोंघा है तो फल पर नमक लगाकर गमले में रख दें।
मनीप्लांट के लिए जादुई फर्टिलाइजर (fertilizer for money plant)
- दो लीटर पानी में एक नींबू निचोड़ना है।
- इसमें एक चम्मच एप्सम सॉल्ट घोलना है।
- स्प्रे बोतल में घोलकर पत्तियों पर छिड़काव करें।
- मिट्टी में भी आप इसे मिला सकते हैं।
- इससे पत्तियां हेल्दी और ग्रीन होगी।
- पत्ती काटने वाले कीट भी इससे नहीं आएंगे।
- इसका यूज महीने में 2-3 बार करें।
- इसके इस्तेमाल से पौधा जल्दी बड़ा होगा।
ये भी है जरुरी-
गोबर की खाद से ज्यादा पावरफूल है 5 दिन पूरानी ये चीज, मरते हुए पौधों में फूंक देता है जान
Aparajita-क्यों इतनी खास है अपराजिता, जानिए सही मायने में इसके अनुठे गुण
भूरी हो रही और मुरझा रही है गुलाब की पत्तियां 10 दिन में ठीक, जानिए
Hibiscus-गुड़हल पर फूल कभी खत्म ही नहीं होगें, फ्री की ये चीज डालें