WhatsApp Group Join Now

सतनाली/महेन्द्रगढ़। सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यार्थियों को हरियाणा प्रदेश की संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान के प्रत्येक पहलू से अवगत करवाने के लिए अगस्त माह के दूसरे एवं तीसरे सप्ताह में ‘हरियाणा को जानो’ नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के 12 स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी देते हुए ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संपन्न होगी। श्री शर्मा के अनुसार स्कूल अपनी सुविधा अनुसार यह परीक्षा करवा सकेंगे। इसके लिए सभी स्कूलों को उनकी विद्यार्थियों की संख्या एवं पेपर देने के इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार प्रश्न पत्र राह संस्था की तरफ से उपलब्ध करवाए जाएंगे। उनके अनुसार यह प्रतियोगिता ओएमआर आन्सवर पैटर्न पर होगी। जिसमें विद्यार्थियों को ओ.एम.आर. सीट भरने के लिए अलग से दस मिनट का समय दिया जाएगा।

40 मिनट का मिलेगा समय

‘हरियाणा को जानो प्रतियोगिता’ में विद्यार्थियों को 50 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर 40 मिनट में हल करने होंगे। इसके अलावा ओ.एम.आर. भरने लिए विद्यार्थियों को अलग से दस मिनट का समय दिया जाएगा। ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता प्रभारी संदीप शर्मा के अनुसार ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता में कक्षा तीन से लेकर 12वीं तक के सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

इन विषयों पर आधारित होंगे प्रश्न

उनके अनुसार ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता में रुप से जिलों की बेसिक एवं सक्षिप्त जानकारी, राज्य के प्रतीक चिन्ह, वर्तमान शहरों के प्राचीन नाम, प्रदेश के शहरों के उपनाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, हरियाणा के पड़ोसी राज्य (बेसिक/संक्षिप्त), हरियाणा के जिलों का नामकरण, बदले गए शहरों एवं गांवों के नाम, हरियाणवी शब्दों के अर्थ, प्रदेश के प्रमुख लोकगीत, हरियाणा के लोक नृत्य, लोक वाद्य यंत्र, हरियाणवी फैशन शो, वेशभूषा, पुरुषों का पहनावा एवं आभूषण, महिलाओं का पहनावा एवं आभूषण एवं पहनावा, पारंपरिक आभूषण, प्रदेश के रीति-रिवाज, विधानसभा और विधायक, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री (बेसिक/संक्षिप्त), प्रशासनिक व्यवस्था (बेसिक/संक्षिप्त), प्रदेश के प्रमुख मंदिर, प्रदेश के प्रमुख गुरुदारे, पंचायती व्यवस्था, कृषि एवं पशुपालन (बेसिक/संक्षिप्त), कृषि यंत्र (बेसिक), खेल एवं इससे संबंधित सम्मान राशि, व्यक्तियों के उपनाम को शामिल किया गया।

इसे भी पढ़ें- ये है ‘नकली अग्रवाल की दुकान’ फिर भी लगी ग्राहकों की कतार

इसे भी पढ़ें- Parenting Tips: बच्चों के लिए बेहद नाजुक होते हैं ये नौ मिनट, माता-पिता को देना है साथ

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *