WhatsApp Group Join Now

 Juiceवजन बढ़ने की समस्या से आज लगभग हर कोई परेशान है। हर कोई स्लिम दिखना चाहता है, लेकिन घंटो जिम में बिताने के बाद और डाइटिंग करने के बाद भी पतला होना पॉसिबल नहीं लग रहा है।

आज के इस लेख में हम आपके लिए समर स्पेशल ड्रिंक्स लेकर आए हैं, जिनको पीने से आपका वजन भी कम होगा और हेल्थ भी अच्छी बनेगी। चलिए जानते हैं, ब्रेकफास्ट में आपको कौन से जूस का सेवन करना चाहिए।

वजन कम करने के लिए ब्रेकफास्ट में इस जूस को करें शामिल

scale-weight-loss-fitness-dieting-preview

वजन कम करने की चाह हर किसी की है। हर कोई चाहता है कि किसी फिल्मी हिरोईन की तरह उसकी कमर लहराती बलकाती हो। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजुद ऐसा हो पाना काफी मुश्किल भरा है।

नीचे कुछ जूस की सूची दी गई हैं, जिनको ब्रेकफास्ट में शामिल कर आप थोड़ा बहुत वजन आसान तरीके से कम कर सकेत हैं। इससे आपको स्वाद का स्वाद मिलेगा और फायदे का फायदा।

मैंगो मिंट जूस वजन करता है कम-Mango mint juice reduces weight

मैंगो और मिंट का जूस आपके वजन को कम कर सकता है। सुबह के समय इसको पीने से आपको देर तक भूख नहीं लगती है। आम मे डायटरी फाइबर होता है, जो भूख नहीं लगने देता। ये एनर्जी बुस्टर की तरह काम करता है और मिंट आपके पाचन को सुधारता है। ध्यान रहे सुबह के समय सीमित मात्रा में इसका प्रयोग करें।

आम मिंट जूस बनाने की विधि-How to make Mango Mint Juice

  • एक पका हुआ आम
  • एक कप पानी
  • ताजे पुदीने के पत्ते
  • नींबू का रस
  • आइस क्युब

पहले आम को टुकड़ों में काटकर आप इसमें पुदीना और नींबू का रस डाल दें। उसके बाद मिक्सी में अच्छे से इसको पी लें और ऊपर से आइस क्युब डालकर इसका आनंद लें। ये जूस पीना आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है।

गर्मी का मौसम शुरु हो गया है और आम भी मार्केट में आसानी से मिलने लगे हैं। ध्यान रहे कि आप सीमित मात्रा में इस मैंगो मिंट जूस का सेवन करें। अगर आपको किसी प्रकार की परेशानी नजर आती है, तो आप तुंरत डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं।

मैंगो मिंट जूस के सेहत को फायदे-Health benefits of Mango Mint Juice-

  • आम और पुदीने का जूस विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है।
    ये पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
  • आम और पुदीने का जूस कम कैलोरी वाला और पौष्टिक होता है।
  • इसको पीने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है।
  • कब्ज की समस्या से जूस छुटकारा दिलाता है। 
  • आम और पुदीने का जूस विटामिन ए और सी का एक अच्छा स्रोत है।
    ये पोषक तत्व त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं।
  • पुदीने में पाए जाने वाले मेन्थॉल नामक यौगिक में तनाव और चिंता को कम करने के गुण होते हैं।
    आम और पुदीने का जूस पीने से आपको शांत और तनावमुक्त महसूस करने में मदद मिल सकती है।
  • ये तुंरत आपको ऊर्जावान महसूस करवाता है।
  • पुदीने में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह के संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

मैंगो मिंट जूस पीने को लेकर सावधानी-Caution about drinking mango mint juice

  • शुगर होने पर आप आम का जूस डॉक्टरी सलाह पर लें। 
  • गर्भवती महिलाएं इसका सेवन डॉक्टरी सलाह पर करें।
  • स्तनपान करवाने वाली महिला भी डॉक्टर की सलाह लें।

ये भी है जरुरी-Bel Sharbat- बेल शरबत: कुछ लोगों के लिए सेहत का दुश्मन!

ये भी है जरुरी-इन फलों और सब्जियों के जूस से है किडनी को खतरा

ये भी है जरुरी-ज्वार के डंठल के जूस से बनेगी चीनी, शहद से भी कम है कैलोरी

नोट- ये लेख सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। ज्यादा जानकारी के लिए आप किसी विशेषज्ञ की सलाह जरुर लें। ये आर्टिकल आपको कैसा लगा कमेंट बॉक्स में राय और सुझाव जरुर दीजिए। द यूनिक भारत का उद्देश्य आप तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है। इसी प्रकार की तमाम जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ धन्यवाद।  

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *