देशभर में कोरोना के मामलों के बाद इनफ्लुएंजा H3N2 वायरस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल कोरोना की तरह ही खतरनाक इनफ्लुएंजा H3N2 वायरस बड़ी ही तेजी के साथ देश में फैल रहा है। लोग बड़ी संख्या में बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित हैं। सरकार ने भी बढ़ते मरीजों को देखते हुए चिंता जाहिर की है।
दरअसल यह वायरस भी बिल्कुल कोरोना की तरह ही है। यह वायरस नाक, आंख और मुंह के द्वारा एक दूसरे से फैलता है। जिस व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है वहीं इस वायरस से खुद को बचा पा रहा है। इस बात से स्पष्ट है कि हमें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की ओर ध्यान देना होगा।

वायरस की चपेट में आने पर मरीजों को तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। इसके साथ ही आयुर्वैदैक हर्बल्स का सेवन भी राहत दिला सकता है।इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसे उपाय बताएंगे जिनके जरिए आप अपनी इम्युनिटी को बढ़ाकर इस वायरस से अपनी रक्षा कर सकते हैं।
मुलेठी का करें सेवन

मुलेठी खांसी और कफ में रामबाण इलाज है। यह कफ को शरीर से बाहर निकालने का काम करती है। इसका प्रयोग आसानी से किया जा सकता है। हालांकि इसका निश्चित मात्रा में ही प्रयोग करना चाहिए क्योंकि ज्यादा मात्रा शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है।
गुड़, तुलसी और अदरक की चाय
तुलसी और अदरक की चाय मरीजों को काफी राहत देती है। इस चाय में मीठे के लिए चीनी की जगह गुड का प्रोग करना चाहिए। वहीं तुलसी में वायरस से लड़ने के प्रचुर गुण हैं। तुलसी में एंटीबॉडी बनाने की क्षमता होती है। गुड़ में आयरन होता है। जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी भी पूरी की जा सकती है। इसके साथ ही अदरक खांसी और जुकाम में राहत देता है। अगर इन तीनों का प्रयोग कर काढ़ा पीया जाए तो यह रोग से लड़ने की शक्ति देते हैं।
तरल पदार्थाें का करें सेवन
खांसी के दौरान हाइड्रेट रहने की जरूरत होती है। इसलिए अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। इस दौरान मीठे पेय पदार्थाें का कम सेवन करें। पानी अधिक मात्रा में पीएं। नारियल पानी पीते रहें।
हल्दी करेगी इम्यूनिटी बूस्ट
हल्दी औषधीय और उपचारात्मक गुणों से भरपूर है। यह विषाक्त पदार्थों बाहर निकालने में मदद करती है। इसके साथ ही इम्यूनिटी को बढ़ाती है। यह आसानी से सभी की रसोई में मिल जाती है। इसे दूध के साथ पीना फायदेमंद रहता है।