WhatsApp Group Join Now

भारत ने आबादी के मामले में चीन को पछाड़ दिया है। संयुक्त राष्ट्र (United Nations)  के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला बन गया है। आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी (India Population) बढ़कर 142.86 करोड़ हो गई है। इन्हीं आंकड़ों के साथ दुनिया में देश सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। इससे पहले चीन सबसे ज्यादा आबादी वाला देश था। 

दूसरे स्थान पर पहुंचा चीन

source by : AAJ TAK

संयुक्त राष्ट्र के विश्व जनसंख्या ‘डैशबोर्ड’ (मंच) के अनुसार अब चीन की आबादी 142.57 करोड़ है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNPF) के स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023″ के पॉपुलेशन डेटा के अनुसार भारत की जनसंख्या चीन से काफी ज्यादा है। अब जनसंख्या 1.4257 बिलियन के मुकाबले 1,428.6 मिलियन या 1.4286 बिलियन है।

तीसरे स्थान पर पहुंचा अमेरिका

इस संबंध में NFPA की ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023’ ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट जारी की है। बता दें कि यह आंकड़े ‘डेमोग्राफिक इंडिकेटर्स’ की श्रेणी में दिए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार करीब 73 साल बाद भारत की जनसंख्या चीन से आगे निकल गई है।संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ( UNFPA) के मीडिया सलाहकार अन्ना जेफरीज ने बताया कि यह सच है, लेकिन स्पष्ट नहीं है कि भारत ने चीन को कब पीछे छोड़ा है। आंकड़ों के अनुसार, भारत की जनसंख्या 1.428 बिलियन से अधिक है, जो चीन की 1.425 बिलियन की तुलना में ज्यादा है। इसमें बता दें कि अमेरिका तीसरे स्थान पर है। 

भारत में इस आयु वर्ग के लोगों की ये हैं संख्या

source by : AAJ TAK

इस नई रिपोर्ट के अनुसार,

  1. भारत की 25 प्रतिशत जनसंख्या 0-14 वर्ष के आयु वर्ग के हैं। 
  2. 18 प्रतिशत 10 से 19 आयु वर्ग के हैं
  3. 10 से 24 साल तक के लोगों की तादाद 26 प्रतिशत है
  4. 15 से 64 साल तक के लोगों की संख्या 68 प्रतिशत है 
  5. 65 से ऊपर के 7 प्रतिशत लोग हैं

चीन में इस आयु वर्ग के लोग सबसे ज्यादा

source by : AAJ TAK
  • चीन में 0 से 14 साल के बीच 17%
  • 10 से 19 के बीच 12%
  • 10 से 24 साल 18%,
  • 15 से 64 साल 69% 
  • 65 से ऊपर के लोगों की संख्या 14% है।

इसे भी पढ़ें- आधी कीमत पर iPhone 12, डिस्काउंट कर देगा हैरान

इसे भी पढ़ें- ककड़ी की खेती से 100 दिनों में 4 लाख का मुनाफा

WhatsApp Group Join Now