WhatsApp Group Join Now

सास-बहु के रिश्तें में खटास होना आम बात है। लगभग घरों में इस रिश्तें में खटास देखने को मिलती है। सास और बहु का रिश्ता हमेशा से बदनाम रहा है। माना जाता है कि इस रिश्तें में लड़ाई होती ही होती है। तो आज के इस लेख में जानते हैं कि अगर आपकी सास आपसे हमेशा लड़ती रहती है या आपको इग्नोर करती है, तो आप अपनी सास के साथ अच्छा बॉन्ड कैसे बना सकती है।

सास की करें प्रंशसा

अपनी तारीफ सुनना हर किसी को पसंद होता है। महिलाओं को अपनी तारीफ सुनना ज्यादा अच्छा लगता है। अगर आपकी सास भी आपके साथ अच्छा बिहेव नहीं कर रही है, तो आप उसकी तारीफ करना शुरु कर दें। आप अपनी सास के सामने ये जताने का प्रयत्न करें कि वो सब कुछ कितना जल्दी और आसानी से कर लेती हैं। अगर आप अपनी सास की तारीफ करेंगी तो, आप दोनों के बीच रिश्ता मजबूत बनेगा।

सास का विश्वास जीतें

सास का विश्वास जीतना बहुत जरुरी होता है। आपको धीरे-धीरे अपनी सास के करीब आना है। उसको अपनी मां समझें। अपनी सास का विश्वास हासिल करने के बाद आप उससे अपनी कोई भी बात मनवा सकती हैं। माना जाता है कि सास और बहु का रिश्ता बहस का ही होता है, लेकिन आप इसमें सुधार कर सकती हैं।

ये भी है जरूरी-तुलसी का ये टोनर आपको रखेगा लंबे समय तक जवान

सास के साथ समय व्यतीत करें

अगर आपको अपनी सास से अपनी बात मनवानी है। उससे अपना रिश्ता मजबूत बनाना है, तो उसके साथ समय व्यतीत करें। दिनचर्या व्यस्त होने के बाद भी थोड़ा सा समय अपनी सास के लिए निकालें। ऐसा करने पर आप दोनों का रिश्ता मजबूत हो सकता है।

सास को समझाने का प्रयास करें

बहुत बार सास बहुत खडुस होती है। ऐसे में आपको धैर्य रखना होगा। अपनी सास को समझने का प्रयत्न करें उसका व्यवहार ऐसा क्यों है ये जानने की कोशिश करें। आप अपनी सास से भी इस बारे में आराम से बात कर सकती हैं। प्यार से उनको समझा सकती है।

ऊंची आवाज में बात न करें

बहुत सी महिलाओं की आदत होती है कि बहु के आने के बाद वो कुछ भी काम में हाथ नहीं बंटाती है। बहुत बार सास अपनी बड़े होने का या घर की मालकिन होने की धोंस बहुओं को दिखाती है। ऊंची आवाज में बहु से बात करती है, हर बात में, हर काम में रोकटोक करती है। सास से बहस करने की बजाएं आपको चुप रहना चाहिए। आप अपने रिश्तें को मजबूत बना सकती है ऊँची आवाज में बात नहीं करके।

ये भी है जरुरी-दुनिया का सबसे अजीबो गरीब प्राणी है ‘सास’, जानिए इसके अनोखे गुण

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *