WhatsApp Group Join Now

अपराजिता का पौधा लोग ज्यादा पसंद करते हैं। हर घर में नीले तितली जैसे लटकने वाले ये फूल दिखाई देते हैं। अपराजिता के नाम में ही झलकता है कि इसके गुणों से इसको कोई हरा नहीं सकता है। अपराजिता में कई गुण है और ये आकर्षक फूलों वाला पौधा है। बेल के रुप में ये ऊपर की तरफ बढ़ता है ये हर कोई जानता है।

आज के इस लेख में हम जानने का प्रयास करेंगे की आपका हराभरा अपराजिता का पौधा अचानक से सूख गया है, तो आपको इसे दोबारा हरा कैसे करना है। फूलों के पौधों का इस प्रकार सूख जाना बागवानों के लिए बेहद दुखद होता है,तो चलिए जानते हैं इसको दोबारा हरा करने का तरीका।

अपराजिता को दोबारा हरा करने का तरीका

आपका अपराजिता का पौधा पूरी तरह से सूख गया है, तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है। आप पहले ये देखें की पौधे में जान बाकी है या नहीं है। इसके लिए आपको नाखुन की सहायता से पौधे के तने को थोड़ा सा उखाड़के देखना है कि ये हरा है या बिल्कुल सूख गया है। अगर ये हरा है, तो आपको चिंता नहीं करनी है और ये दोबारा हराभरा हो जाएगा। अगर ये सूखा हुआ है अंदर से तो शायद आपके लिए इसमें जान डालना मुश्किल है।

पौधे को हरा करने के तरीके

  • सबसे पहले आपको पौधे से सूखी हुई टहनियों को काट देना है।
  • उसके बाद पौधे की अच्छे से गुड़ाई करें।
  • गुड़ाई करने के बाद आप इसमें गोबर की खाद डालिए।
  • पौधे को धूप में रखिए।
  • सीमित मात्रा में पौधे में पानी डालते रहें।
  • आप चाहें तो डीएपी भी पौधे में डाल सकते हैं।
  • इसके अलावा वर्मी कंपोस्ट भी बेहतर है।
  • अपराजिता के प्लांट में आपको दो महीने के अंतराल में डीएपी या वर्मीकंपोस्ट डालनी चाहिए।
  • महीने में आप गोबर की खाद जरुर डालें।
  • आप पौधे की पत्तियों में एप्सम सॉल्ट का छिड़काव करें, इससे पत्तियां जल्दी और घनी आएगी।
  • पेस्ट की समस्या आपके पौधे पर है, तो आप शैंपू को पानी में घोलकर मिट्टी में डाल सकते हैं।
  • आप प्रेशर से पौधे पर पानी का छिड़काव भी कर सकते हैं।
  • मस्टर्ड केक की फर्टिलाइजर आप पौधे में डालेंगे तो ये जल्दी हरा हो जाएगा।
  • मस्टर्ड केक फर्टिलाइजर लिक्विड और पाउडर दोनों रुप में आती है।
  • आप इसके तीन चम्मच गमलें में डाल सकते हैं और फिर मिट्टी सूखी है, तो पौधे में पानी डाल दें।
  • अगर आप लिक्विड में ये डालना चाहते हैं, तो पहले रात को इस पाउडर  को भिगोकर छोड़े और सुबह स्प्रे कर दें।
  • अपराजिता के पौधे में आप किचिन वेस्ट भी डाल सकते हैं, लेकिन ये पौधे में जान आने के बाद ही ट्राई करें।
  • पौधे की जड़ों में हल्दी डालने से भी फूल आते हैं।
  • आप फिटकरी का घोल भी पौधे पर छिड़क सकते हैं।
  • अपराजिता को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटेशियम से भरपूर खाद देनी है।
  • मार्केट में गार्डन किंग™ एनपीके अपराजिता के लिए बेस्ट उर्वरक है।
  • पौधे में आप केले के छिलकों से तैयार लिक्विड फर्टिलाइजर भी इस्तेमाल कर सकेत हैं।
  • अंडे के छिलकों को पीसकर मिट्टी में मिला सकते हैं। इससे कैल्शियम की कमी पूरी होती है।

ये भी है जरुरी-मोगरा से पीले होकर गिर रहे हैं पत्ते, तो ऐसे करनी है केयर

ये भी है जरुरी-अपराजिता पर सैंकड़ों फूलों के लिए अपनाएं ये टिप्स

ये भी है जरुरी-कंटिग से अपराजिता लगाने का सही तरीका और देखभाल..

नोट- ये सूचना सामान्य जानकारियों पर आधारित है। अगर आप विषय के बारे में और ज्यादा सूचना प्राप्त करना चाहते हैं,तो विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। ज्यादा जानकारी के लिए द यूनिक भारत से जुड़े रहिए। इसके अतिरिक्त अगर आप अन्य किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमें कमेंट के माध्यम से बताएं।

 

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *