WhatsApp Group Join Now

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई हेल्दी रहना चाहता है। ऐसे में लाइफस्टाइल में छोटे मोटे बदलाव करते हैं। डाइट में पोषक तत्व की मात्रा बढ़ा देते हैं। आज के इस लेख में हम आपको खजूर के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भीगे हुए खजूर का सेवन करते हैं, तो आपकी सेहत को इससे बहुत फायदा पहुंचता है।

खजूर का इस तरीके से करें सेवन

खजूर को पानी में भिगोकर खाने से इसके अनगिनत फायदे हमें मिलते हैं। बहुत से लोग खाली पेट इसको खाते हैं। खजूर को पानी में भिगोकर भी खा सकते हैं और कच्चा भी खा सकते हैं। आपको भी इसका सेवन रोज करना चाहिए। ये हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बहुत से लोगों का ये भी कहना है कि खजूर गर्म होते हैं। लेकिन एक्सपर्टस का मानना है कि पानी में भिगोकर खाने से इनकी तासीर बदल जाती है और ये ठंडे हो जाते हैं।

खजूर खाने के फायदे

  • खजूर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है।
  • दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है।
  • कोलेस्ट्राल को कंट्रोल करने में लाभकारी है।
  • हड्डियां मजबूत होती है
  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
  • सेक्सुअल हेल्थ के लिए खजूर बहुत अच्छा है।
  • बवासीर में भी लाभकारी है।
  • खजूर खाने से दिमाग सही रहता है।
  • सूजन को कम करने में खजूर मदद करता है।
  • खून की कमी और थकान नहीं होने देता।
  • त्वचा और बालों के लिए खजूर लाभकारी है।
  • गर्भवती महिलाओँ के लिए भी खजूर का सेवन करना है लाभप्रद है।

ये भी है जरुरी-सेहत के लिए गुणकारी हैं चिरौंजी के दाने

खजूर का सेवन किस समय करना चाहिए

  • आपका वजन नहीं बढ़ रहा है तो सोते समय घी के साथ खजूर खाना बेस्ट है।
    सुबह खाली पेट खजूर खाना फायदेमंद होता है।
  • मीड डे मिल के रुप में भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।
  • कुछ भी मीठा खाने का मन करता है, तो मीठे के रुप में इसका सेवन कर सकते हैं।

कितनी मात्रा में खजूर खाना सही है

खजूर का सेवन पहली बार ज्यादा नहीं करना चाहिए। आप पहली बार में दो खजूर भिगोकर खा सकते हैं। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो सोते समय चार खजूर घी के साथ खा सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपका डाइजेशन सिस्टम अच्छा हो, तो ही इतने खजूर का सेवन करें। बच्चों की हेल्थ के लिए भी खजूर बहुत बढ़िया होता है। खजूर खाने से हमारी सेहत को बहुत सारे फायदे होते हैं।

 

ये भी है जरुरी-जीवन को संतुलित करता है योग- डॉ. अलका

ये भी पढ़ें-इस तरीके से घर में बनाएं प्रोटीन, हेल्दी रहेंगे आप

ये भी है जरुरी-स्वाद ही नहीं, सेहत भी सुधारेंगे ये अचार

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *