WhatsApp Group Join Now

Gardening tip: शहरी दुनिया में बागवानी के शौक ने दुनियाभर को हैरान कर दिया है। लोग अपनी छतों पर सैकड़ों की संख्या में पौधे लगा रहे हैं। जिनके पास जगह नहीं है तो वो कमरे या दीवारों पर ही पौधे लगाकर अपने गार्डनिंग के शौक को पूरा कर रहे हैं। 
लोगोंं में गार्डनिंग का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ा है कि लोगों के घराें में एक से दो हजार भी पौधे या फिर इससे भी ज्यादा पौधे होते हैं। बहुत से लोग वर्किंग होने के साथ भी गार्डनिंग करते हैं। ऐसे में पौधों की अधिकता, समय की कमी के चलते लोगों को अपने गार्डन के लिए माली लगाने की जरूरत पड़ती है।

लेकिन ऐसे कई काम हैं जो माली से नहीं कराने चाहिए। ऐसे कई काम हैं जो आपको खुद करने की जरूरत होती है। इस लेख में हम आपको ऐसे काम बताएंगे(Gardening tip) जो हमें माली से नहीं कराने चाहिए। 

1. माली से पौधों में पानी न डलवाएं Do not make the gardener water the plants

watering-can-and-pink-flowers

बागवानी की सबसे महत्वपूर्ण क्रिया पौधों में पानी देना है। इससे आपका पौधों से जुड़ाव बढ़ता है। इसके साथ ही पौधे भी आपसे जुड़ते हैं। हर एक पौधे को एक सीमित मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। इस जरूरत को सिर्फ आप समझ सकते हैं। माली को एक निश्चित समय में अपना काम खत्म करके जाना होता है। वह हर एक पौधे में सामान्य तौर पर पानी  देता है। पानी देने के कई जरूरी नियम होते हैं जो मालियों को नहीं पता होते हैं। जिसकी वजह से पौधे मर जाते हैं। इससे कम पानी की आवश्यकता वाले पौधों में भी अधिक पानी डाल दिया जाता है। या फिर किसी भी पौधे में पानी की कमी रह जाती है। 

पौधों में पानी देने के सामान्य नियम (General rules for watering plants)
  • पौधों में धूप में पानी न दें।
  • सिर्फ सुबह या शाम को पानी दें। 
  • कम आवश्यकता वाले पौधौं में कम पानी दें, जैसे कैक्टस, सक्युलेंट आदि।
  • अधिक आवश्यकता वाले पौधों में सुबह शाम पानी दें जैसे गुड़हल, हारश्रंगार आदि। 
  • गमलों में पानी की तेज धार न डालें, इससे मिट्‌टी कटती है। 
  • जड़ाें में पानी डालने के साथ पौधों की पत्तियों को नहलाएं। 

2. माली से न कराएं बीजारोपण (Do not get seeds planted by a gardener)

पौधों की कटिंग या बीजारोपण हमें स्वयं करना चाहिए। यह काम कभी भी माली से नहीं कराना चाहिए। यहां तक कि कटिंग भी हमें स्वयं लगानी चाहिए। इससे हमारा पौधों के साथ ज्यादा जुड़ाव बढ़ता है। हम बीजों के अंकुरित होने से लेकर फलने फूलने तक अपने बच्चे की तरह सहेजते हैं। 

3. सॉइल मिक्चर खुद करें तैयार (Prepare soil mixture yourself)

छत पर बागवानी करने के लिए हमें गमलों के पॉटिंग मिक्सर का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि छत पर बागवानी में पौधे कम ही मिट्‌टी में अपना जीवनयापन करते हैं। ऐसे में सॉइल मिक्चर के अंदर कितनी मिट्‌टी, खाद डालनी चाहिए, यह जानकारी सिर्फ आपको ही होती है। ऐसे में पौधे के पॉटिंग मिक्सर को तैयार करने का अनुपात हमेशा आपको ही रखना चाहिए। 

4. पौधों में माली से खाद न डलवाएं (Do not get the gardener to fertilize the plants.)

s (15)

माली से पौधों में खाद नहीं डलवाना चाहिए। क्योंकि प्रत्येक अलग पौधे को अलग-अलग पोष्टिक तत्व की जरूरत होती है। खाद संबंधी कई जानकारी मालियों को नहीं होती हैं। यहां हम खाद डालने के सामान्य नियम बता रहे हैं जिसकी जानकारी मालियों काे नहीं होती है। 

खाद डालने संबंधी नियम (Fertilizing rules)

  • फलदार पौधों को पॉटेशियम युक्त खाद की आवश्यकता होती हे। 
  • फूलदार पौधों को फास्फारेस युक्त खाद की अधिक आवश्यकता हेाती है। 
  • पत्तीदार पौधों को नाइट्रोजन की अधिक आवश्यकता हाेती है। 
  • पौधों में मौसम के अनुसार खाद डाली जाती है। 
  • पौधों में दोपहर के समय खाद नहीं डाली जाती है। 
  • तेज गर्मी के दिनों में पाैधों में खाद नहीं डाली जाती है। 

माली से हार्वेस्टिंग न कराएं

माली से कभी भी फल या फूल नहीं तुड़वाने चाहिए। यह काम आपको अपने बगीचे में स्वयं करना चाहिए। यदि आप सभी काम माली से कराएंगे तो आप महसूस नहीं कर पाएंगे कि यह आपका बगीचा है। हमेशा याद रखें कि मेहनत का फल मीठा होता है। और फल को अपने घर के पौधे की डाल से तोड़ने की मेहनत तो की जा सकती है। 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *