Five Plants That Never Die: जो लोग वर्किंग हैं। या जिन लोगों के पास समय की कमी है। वो अक्सर गार्डनिंग में फेल हो जाते हैं। क्योंकि वो पौधों की अधिक देखभाल नहीं कर पाते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे प्लांट्स के नाम जो कभी नहीं मरते। बहुत कम देखभाल में तेजी से बढ़ते हैं।
ये पौधे किसी भी मौसम में, किसी भी कंडीशन में जिंदा रहते हैं। इस लेख में हम आपको पांच ऐसे पौधे के नाम व देखभाल का तरीका बताएंगे।
जेड प्लांट(JADE PLANTS)
जेड एक बेहतरीन पौधा है। वास्तु के हिसाब से इसे घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। यह सुख और समृद्धि का संकेत देता है। खास बात है कि इस पौधे की देखभाल करना बहुत आसान है।
- जेड प्लांट कटिंग से तैयार हो जाता है।
- तेजी से बढ़ता है।
- पानी की कम जरूरत होती है
- धूप में तेजी से फैलता है
- सर्दी और गर्मी में भी हरा भरा रहता है
- छोटे से गमले में भी बढ़ता है
पर्पल हार्ट(Purple heart Plant)
पर्पल हार्ट बेहद सुंदर पौधा है। इसकी पत्तियेां का रंग पर्पल होता है। देखभाल में काफी आसान है। यह पौधा कटिंग से ही लगाया जा सकता है। यह बारहमासी पौधा है। पूरी साल पत्तियां खिलती रहती है। सीमित पानी और खाद की जरुरत होती है।
एलोवेरा (Aloevera)
एलोवेरा काफी हार्डी प्लांट है। कम देखभाल की जरूरत होती है। रसोई में काम आने वाला पौधा है। घर में लगाना शुभ माना जाता है। एक ही पौधे से हजार पौधे बनाए जा सकते हैं।
डेविल्स बैकबॉन(Devil’s Backbone Plant)
डेविल्स बैकबोन को कभी-कभी वैरिएगेटेड डेविल्स बैकबोन के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसकी पत्ती की बनावट में हरे और सफेद रंग के वैरिएगेटेड पत्ते होते हैं। यह काफी हार्डी प्लांट होता है।
ड्रेसिना
ड्रेसिना एक खूबसूरत पौधा है। इस पौधे को काफी मजबूत पौधा माना जाता है। इसे एक बार लगाने के बाद यह सालों साल चलता है और ज्यादा पानी के बिना भी ताज़ा रहता है। जो लोग वर्किंग हैं उन्हें यह पौधा जरूर लगाना चाहिए। इसके साथ ही इस पौधे को इनडोर भी रखा जास सकता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दी की बारिश में खराब हुई गुलदाउदी, पौधों को बचाने के लिए जड़ में डालें एक चीज
इसे भी पढ़ें- क्यों रात में खिलते है सुकून देने वाले रात की रानी के फूल, जानिए सबकुछ