WhatsApp Group Join Now

चम्पा का पौधा बहुत ही सुंदर होता है। ग्रीनरी बढ़ाता है। ग्रीनरी के साथ ही इस पर खूबसूरत फूल सभी को आकर्षित करते है। खास बात है कि भरी गर्मी में भी यह पौधा हरा भरा रहता है। लेकिन अगर आप एक्सपर्ट द्वारा बताए गए चम्मच स्पेशल खाद डालते हैं तो आप चम्पा पर लगे फूलों को गिनते-गिनते थक जाओगे। साथ ही पत्तियों और अधिक हरी हो जाएंगी। 

बता दें कि चम्पा को प्लुमेरिया भी कहा जाता है। इस पौधे की देखभाल करना काफी आसान है। आज कुछ ऐसे ही अनोखे टिप्स हम देंगे जिसके बाद चम्पा पर जमकर फूलों की बारिश होगी। इसके साथ ही हम चम्पा की देखभाल, उगाने की तरीका व महत्व भी जानेंगे। 

चम्पा का महत्व

चम्पा की खूबसूरती के साथ ही आध्यात्मिक महत्व भी काफी ज्यादा है। आध्यात्म में माना गया है कि चंपा पुष्प में पाई जाने वाली पांच पंखुड़ियां का अलग-अलग महत्व होता है। जिसमें से पंखुड़ियां ईमानदारी, विश्वास, भक्ति, महत्वाकांक्षा और समर्पण का प्रतिनिधित्व करती हैं।

चम्पा पर ज्यादा फूलों के लिए क्या करें

एक छोटे से गमले में चम्पा पर ज्यादा फूल लाना एक बड़ा टास्क है। कम मिट्‌टी पर पौधों को पूरा पोष्टिकता देना जरूरी है। पोष्टिकता के पूरे होने पर ही पौधे पर अधिक फूल आएंगे। पौधा तेजी से बढ़ेगा। इसके लिए हमें दो चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। 

5 दाने कैल्शियम नाइट्रेट दें

  • यह पौधों के लिए सबसे जरूरी खाद है। 
  • कैल्शियम नाइट्रेट से पौधों में कैल्शियम की पूर्ती होती है
  • इससे पौधों को नाइट्रोजन भरपूर मिलता है। 
  • यह पौधे को बढ़ने और शक्ति बढ़ाने में काम करता है। 
  • यह पौधे में कीटनाशक का काम करता है। 
  • यह पौधे की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। 

note)- कैल्शियम नाइट्रेट को पौधों में देना आसान है। कैल्शियम नाइट्रेट के पांच दाने लें और गमले में डाल दें। हर महीने ऐसा करें। दाने डालने के बाद पौधे में पानी दें। हमेशा शाम के वक्त दाने डालें। 

महीने में एक बार 5 दाने डीएपी के

  • डीएपी में फास्फोरस भरपूर होता है। 
  • डीएपी में नाइट्रोजन की अच्छी मात्रा हेाती है। 
  • डीएपी जड़ों को मजबूत बनाता है। 
  • डीएपी से तने का विकास अच्छा होता है। 
  • फूलों का उत्पादन बढ़ता है। 
  • पत्तियों में चमक आती है। 

note(- तेज गर्मी में डीएपी न डालें। एक गमले के लिए सिर्फ 5 दाने डालें। एक महीने में एक बार ही डालें। 

वीडियो में देखें

 

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *