WhatsApp Group Join Now

Religious story- गुरुवार  के दिन का विशेष महत्व होता है। इस दिन को बहुत बड़ा माना जाता है। गृहणियों को इस दिन बहुत ज्यादा सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि इस दिन गलती करना आपके परिवार के लिए अशुभ होता है।

बृहस्पतिवार दांपत्य जीवन में लाता है खुशियां

बृहस्पति को सब देवताओं का गुरू माना जाता है।  शास्त्रों में इस दिन को लेकर कुछ विशेष नियम बनाए हैं, जिनका पालन करने पर भगवान विष्णु प्रसन्न हो जाते हैं।

 कहा जाता है कि इस दिन बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए इससे सोया हुआ भाग्य जाग जाता है। मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा भी इस दिन करनी चाहिए। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है।

बृहस्पति की पूजा करने के लाभ

  • विवाह होने में आने वाली रुकावट दूर होती है।
  • धन प्राप्ति के आसार बन जाते हैँ।

गुरूवार के दिन पूजा कैसे करनी चाहिए

  • इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पानी में हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए।
  • स्नान करने के बाद ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’का जाप करना चाहिए।
  • गाय को आटे की लोई में चने की दाल, हल्दी और गुड़ मिलाकर खिलाएं।
  • निर्धन को चने की दाल, पीला वस्त्र, केला और गुड़ दान करना चाहिए।

गुरुवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए

  • गुरुवार के दिन पैसों का लेन देना करना शुभ नहीं होता है।
  • इस दिन महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए।
  • महिलाओं को साबून का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए।
  • नाखून, बाल नहीं कटवाने चाहिए।

 

ये भी है जरुरी–वीरवार को क्यों है घर में साबुन का प्रयोग वर्जित

ये भी है जरुरी-बेटी के खुले बाल होने पर गर्मी मम्मी को क्यों लगती है!

WhatsApp Group Join Now

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *