WhatsApp Group Join Now

गमलों की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है उनपर किया गया पेंट या कलर। इसके साथ ही यह गमलों की लाइफ को भी बढ़ाता है। लेकिन बहुत से लोगों को सही जानकारी नहीं होने पर अच्छा कलर नहीं ले पाते हैं। जिसकी वजह से पैसा भी खर्च होता है। पेंट भी जल्दी छूट जाता है। जिससे गमले भद्दे दिखने लगते हैं। 
चूंकि गमले हर मौसम को सहन करते हैं। यानि तेज धूप और तेज बारिश में गमले बाहर ही रहते हैं। ऐसे में हमें ऐसे पेंट या कलर प्रयोग करने चाहिए जाे जल्दी खराब न हों। इस लेख में हम एक्सपर्ट की मदद से जानेंगे कि वे कौन से कलर प्रयोग करते हैं। उनके द्वारा प्रयोग किए जा रहे कलर कितने दिनों तक चल सकते हैं। 

प्लास्टिक के गमलों पर करें एक्रेलिक कलर (Do acrylic color on plastic pots)

DIY गार्डनिंग एक्सपर्ट कविता का कहना है कि प्लास्टिक की बोतल आदि पर कलर करने के लिए एक्रेलिक कलर (Acrylic Colours) का इस्तेमाल करती हैं। ये कलर सालों तक खराब नहीं होते हैं। बाजार में कई कम्पनियों के एक्रेलिक कलर मिलते हैं। यह थोड़े महंगे हो सकते हैं। लेकिन लंबे समय तक चलते हैं। बारिश या धूप का इनके ऊपर कोई असर नहीं हेाता है। वह अपने DIY पर एक्रेलिक कलर ही प्रयोग करती है। 

सिंथेटिक इनेमल पेंट (synthetic enamel paint)

प्लास्टिक के गमलों पर सिंथेटिक इनेमल पेंट (Synthetic enamel paint) का प्रयोग भी किया जा सकता है। यह काफी चमकदार होता है। अधिकतर यह कलर लोहे की जाली या गेट पर प्रयोग किया जाता है। इस कलर को गमलों पर लगाने से पहले थोड़ा सा तारपिन का तेल मिला लें। यह बेहतर परिणाम देता है। सालों तक गमलों पर बना रहता है। यह काफी देर से सूखता है।  

स्प्रे पेंट

  • स्प्रे पेंट बाजारों में आसानी से मिल रहे हें।
  • गमलों पर लगाना आसान है।
  • एक सामान फिनिश देता है।
  • जल्दी सूख जाते हैं। 
  • एक स्प्रे से करीब 7 बोतल स्प्रे कर सकते हैं। 
  • हालांकि ये महंगे पड़ते हैं।

प्लास्टिक के गमलों पर कलर करने का तरीका (Method of coloring plastic pots)

  • गमले या बोतल को अच्छी तरह साफ करें
  • बोतल को साफ कपड़े से पोंछ लें
  • गमले पर सबसे पहले प्राइमर प्रयोग करें। 
  • प्राइमर के सूखने के बाद एक्रेलिक कलर (Acrylic Colours) लगाएं। 
  • प्राइमर के बिना भी कलर लगा सकते हैं। 
  • कलर्स में चमक लाने व लांग लास्टिंग बनाने के लिए प्राइमर लगाएं।
इसे भी पढ़ें- गार्डन में हजारों रुपये बचा देगी ये बेकार और फ्री चीज, पौधे हमेशा रहेंगे हरे-भरे

मिट्‌टी या सीमेंट के गमलों पर कलर (Color on clay or cement pots)

मिट्‌टी या सीमेंट के गमलों पर वॉलमास्टा एंटीफंगल एमल्सन कलर (Walmasta Antifungal Exterior Emulsion Paint) का प्रयोग करें।  वॉलमास्टा वॉटर बेस्ड ऐक्रेलिक इमल्शन है। जो तेज धूप, गर्मी, नमी जैसी  जलवायु परिस्थितियों के लिए उपयुक्त है। वॉलमास्टा मैट फ़िनिश पेंट है। इस कलर में एंटीफंगल का गुण है। इन्हें गमलों पर लगाना आसान है। गमलों पर लगाने से पहले इसमें पानी मिलाएं। एक लीटर पेंट में 300ML से लेकर 400ML तक पानी मिलाएं। इसपर किसी प्राइमर की जरूरत नहीं होती है। यह गमलों पर मजबूती देता है। इन्हें प्लास्टिक के गमलों पर किया जा सकता है। यह कलर ज्यादा महेंगे नहीं होते हैं। स्टेनर्स से कई कलर बनाए जा सकते हैं। 

कलर करते समय इन बातों का ध्यान

  • हमेशा ग्लब्स पहनकर पेंट करें
  • गमलों के नीचे प्लास्टिक या अखबार बिछाकर रखें 
  • हाथों पर तारपिन के ऑइल से कलर हटाएं
  • कलर करने के बाद हाथों को अच्छे से साफ करें
  • बच्चों को कलर न करने दें
  • बोतल को कटिंग करने के बाद ही पेंट करें
  • अधिक मजबूती के लिए प्राइमर प्रयोग करें। 
इसे भी पढें-गुलाब के पौधे के लिए मिट्टी या सीमेंट में से कौन सा गमला है सही, जानिए

वीडियो भी देखें-

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *