WhatsApp Group Join Now

Leaf curl disease-अधिकतर लोग सब्जियां उगाते हैं। बहुत से लोग अपने किचिन गार्डन में सब्जियां उगाते हैं, तो बहुत से लोग बड़े स्तर पर सब्जियां उगाते हैं। किसान कई बार खेतों में मिर्च उगाते हैं, ताकि आमदनी हो सके। आपने घर में या खेत में मिर्च के पौधे उगा रखे  हैं, तो इनमें मुरड़िया रोग हो जाता है। इसको पत्ती मरोड़ रोग कहा जाता है।

ये रोग पौधे पर अच्छी पैदावार नहीं होने देता है और इनको खराब कर देता है। आज के इस लेख में हम आपके लिए मुरड़िया रोग यानि पत्ती मरोड़ रोग से कैसे बचाव करना है और इसके होने पर क्या सावधानियां बरतनी है, इस पर चर्चा करेंगे। 

मिर्च में मुरड़िया रोग से बचाव (Prevention of Muradia disease in chilli)

मिर्च में पत्ती मरोड़ रोग हो जाना कई समस्याएं लाता है। मुरड़िया रोग होने पर इसको नियंत्रित करना काफी मुश्किल है। इसके  लिए जरुरी है कि आप मिर्च उगाने से पहले ही सजग रहें। नीचे कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिनके माध्यम से आप इस रोग के लगने से पहले ही इसे नियंत्रित कर सकते हैं।

  • बुवाई के लिए पत्ती मरोड़ रोग प्रतिरोधी किस्म ही चुनें।
  • रोगग्रस्त या कमजोर पौध को पहले ही हटा दें।
  • उचित सिंचाई और वेंटिलेशन पर ध्यान देना जरुरी है। 
  • खरपतवार को नियंत्रित करें। 
  • जलभराव की स्थिति पौधों में नहीं होने देनी है। 
  • जल्दी सुबह या शाम के समय आपको सिंचाई करनी है।
  • रस चूसने वाले कीटों, जैसे कि सफेद मक्खी, पर नियंत्रण रखें।
  • मिर्च के खेतों के आसपास ज्वार मक्का की दो-तीन कतारे लगाना भी लाभदायक होता है।
  • पौधों के आसपास कपास, टमाटर, पपीता होने पर ये समस्या हो सकती है। 
  • सफेद मक्खी के कारण पत्ती मरोड़ रोग होता है।

पत्ती मरोड़ रोग होने पर उपाय (treatment of muradiya disease)

  • रोगग्रस्त पौधों को जड़ सहित उखाड़कर नष्ट कर दें।
  • इमिडाक्लोप्रिड या मिथाकाप्रिड कीटनाशकों का स्प्रे करें।
  • नीम ऑयल 5 मिलीलीटर तेल प्रति लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें। 
  • 15 दिन के अंतराल में आपको नीम तेल का स्प्रे करना है। 
  • 25 ग्राम लहसुन की कलियों को 1 लीटर पानी में उबालकर छान लें।
  • 10 दिन के अंतराल पर पौधों पर इसका छिड़काव करें।
  • नीम का अर्क, पत्ती या लहसून के अर्क का धुंआ करें। 

ये भी है जरुरी-

 Sabudana plant-साबुदाना घर पर उगाएं ताजा खाएं, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

गमले में एक पौधे से ज्यादा करेला लेने का तरीका, बस डाल दो ये एक चीज

Grow coriander: मात्र 3 दिन में धनिया उगाने का आसान तरीका, 100 फीसदी उगेगा

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *