WhatsApp Group Join Now

आज कल मेट्रो में अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं। कोई बिकनी में यात्रा कर रहा है तो कोई कपड़े उतारकर नहा रहा है। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़के स्कर्ट पहनकर मेट्रो में यात्रा करते हैं। उनके कपड़े देखकर आने-जाने वाले हैरान रह गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है।

डेनिम स्कर्ट में की यात्रा

https://www.instagram.com/reel/CrFmYs_Ji4A/?utm_source=ig_embed&ig_rid=0ab843f1-3fa1-45d2-8b0a-be4a3d6b0119

भव्य कुमार और समीर खान नाम के दो यूजर्स ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दो लड़के डेनिम का स्कर्ट  पहनकर एंट्री करते हैं। वे मेट्रो में घूमते दिख रहे हैं। वे मेट्रो में भी एंट्री करते हैं। यह वीडियो 16 अप्रैल 2023 को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। 

इसे भी पढ़ें- AC चले और बिजली बिल भी न बढ़े! तो अपनाएं ये टिप्स

देखते रह गए लोग

स्टेशन पर घूमते देख लोग इनसे अट्रैक्ट हुए। लंबे समय तक इन्होंने लोगों का ध्यान खींचा। इसमें से एक ने शॉर्ट स्कर्ट पहनी और एक ने लॉन्ग स्कर्ट पहन रखी है। लड़के काला चश्मा लगाकर बहुत कूल लग रहे हैं। स्कर्ट ब्लू कलर की है। दोनों की ड्रेस सभी लोगों से अजीब थी। जब वे मेट्रो ट्रेन में घुस गए तो एक साथ लोग अट्रेक्ट हुए। अंदर घुसने के बाद लोगों का ध्यान और खींचा।  जैसे ही इन दोनों ने मैट्रो में एंट्री की तो लोगों ने इनकी वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान भी ये दोनों कूल दिखे। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें- किसी का भाई किसी की जान ”भाईजान” को डंडों से पीटा, अगवा कर ले गए.

लोगों ने कहा डेनिम लुंगी

इस वीडियो पर लोगों ने बहुत प्रतिक्रिया शेयर की हैं।बहुत से लोग इनकी स्कर्ट को डेनिम लुंगी का नाम दे रहे हैं। बहुत से लोगों ने इनकी ड्रेस को पुरुषों के लिए नॉर्मलाइज करने की बात कही है। कुछ लोग इनका मजाक उड़ाता दिखे।  कुछ लोगों ने लिखा कि सही किया। क्योंकि लड़काें के पास ज्यादा कपड़ों के विकल्प ही नहीं होते। कब तक शर्ट और पेंट के सहारे ही रहें। 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *