WhatsApp Group Join Now

मुनक्का खाने से हमारे पेट की बहुत सारी बिमारियां दूर होती हैं। आयुर्वेद में मुनक्के को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। मुनक्का खाने से त्वचा पर झुर्रियां भी कम दिखाई देती हैं। मुनक्का बुखार और दातों की परेशानी में भी होता है लाभदायक।

खाली पेट करें सेवन

मुनक्का खाने के लिए 4 से 5 मुनक्के एक रात पहले पानी में डाल कर रख दें। फिर अगले सुबह खाली पेट मुनक्के का सेवन करें। भीगे हुए मुनक्के का सुबह खाली पेट सेवन करने से पेट साफ होता है। आप मुनक्के का सेवन दूध के साथ भी कर सकते हैं। मुनक्के को दूध में उबालकर सेवन करने से शरीर को अनगिनत लाभ मिलता है। मुनक्के में फाइटोकेमिकल होता है। रात को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट मुनक्का खाने से मुंह के बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं।

चेहरे की झुर्रियां भी कम करता है मुनक्का

मुनक्का त्वचा की झुर्रियां, फाइन लाइन्स और पिगमेंटेशन को दूर करता है। आप मुनक्के के सेवन के साथ -साथ इसका फेस पैक भी बना कर लगा सकते हैं। इससे त्वचा और भी ज्यादा ग्लो करती है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती हैं।

बुखार में भी होता है लाभदायक

मुनक्का में फिनोलिक पायथोन्यूट्रिएंट, जर्मीशिडल और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जिसकी वजह से जीवाणु संक्रमण और वायरल से लड़कर बुखार को जल्दी ठीक करता है। बुखार में फायदे के लिए अंजीर के साथ 10 मुनक्का पानी में भिगो कर रख दें। सुबह एक गिलास दूध में इसे उबाल लें। कुछ दिन सेवन करने से बुखार में आराम मिलेगा अदरक और मुनक्के को पीस कर पानी में भिगो कर रख दें। 1 घंटे के बाद मिश्रण को उबालें और इसका सेवन करें।

वजन घटाएं

खाली पेट मुनक्का खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है । मुनक्के से शरीर को दिनभर एनर्जी मिलती है। मुनक्का खाने से भूख भी कम लगती है । साथ ही इसमें पाए जाने वाले ग्लूकोज और फ्रुक्टोज वजन कंट्रोल करने में मददगार होता है। अगर कब्ज की समस्या है तो खाएं खाली पेट मुनक्का इससे कब्ज दूर होती है और पाचन क्रिया भी ठीक रहती है। मुनक्का पानी सोख लेते हैं और कब्ज को दूर करते हैं।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *