WhatsApp Group Join Now

Adenium plant-अभी बारिश का सीजन शुरु होने वाला है। इस मौसम में काफी सारे फूलों पर फ्लावरिंग आनी शुरू होने वाली है। अब सीजन अडेनियम का चलने वाला है। आपके गार्डन में अडेनियम है, तो आप बरसात से पहले कुछ तैयारियां कर लें, ताकि इसपर ज्यादा फूल ले सकें।

अडेनियम पर ज्यादा फ्लावरिंग का तरीका (Way to get more flowering on adenium)

पौधे की पत्तियां हटा दें (remove plant leaves)

आपका अडेनियम अगर पत्तियों से लदा हुआ है, तो आपको इन्हें हटा देना है। अडेनियम पर ज्यादा फूल लेने के लिए ये ट्रिक कमाल की है। आप अच्छे से सभी पत्तों को हटा दें। ज्यादा पत्तियां आपके अडेनियम की सारी एनर्जी खत्म कर देती है। अगर आप पत्ती हटा देंगे, तो आपका पौधा अपनी एनर्जी स्टोर करेगा और फ्लावरिंग पर ये लगाएगा। 

उबड़ खाबड़ शाखाओं को भी काटें (cut off rough branches)

अभी कुछ दिनों बाद अडेनियम पर फूलों की बहार आने वाली है। इससे पहले आपको इसे पूरे तरीके से तैयार कर लेना है। पत्तियों को हटाने के साथ इसकी अच्छे से प्रूनिंग कर दें। जो शाखाएं आपको उबड़ खाबड़ लग रही है, उनको कैंची की मदद से काट दें। आप ऐसा नहीं करते हैं, तो प्लांट घना हो जाएगा, लेकिन फ्लावरिंग अच्छी नहीं होगी। 

बोनमील पौधों में दें (add bonemeal to plants)

किसी भी पौधे की ग्रोथ और फ्लावरिंग के लिए पोषक तत्व अहम है। नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और कैल्शियम पौधे के लिए जरुरी है। आप प्रूनिंग करने के बाद इसमें एक चम्मच बोनमील डालें। ये काफी अच्छा असर दिखाएगी। अडेनियम के लिए बोनमील सबसे अच्छी फर्टिलाइजर है। आप इसमें अंडे के छिलकों की फर्टिलाइजर और बनाना पील फर्टिलाइजर भी डाल सकते हैं।

पौधे को धूप में रखें (keep the plant in the sun)

पौधे को धूप पसंद है। आप इसको छाया में रखेंगे तो ये फूल नहीं देगा। कम से कम छह घंटे की धूप पौधे के लिए जरुरी है। आप अच्छी धूप पौधे को दिखाएं। अडेनियम प्लांट धूप में काफी अच्छे से फलते और फूलते हैं। ध्यान रहे आप तीन दिन के अंतराल में पानी दें।  बारिश में इसको डायरेक्ट न रखें। ओवरवाटरिंग से हमेशा अपने अडेनियम को बचाना जरुरी है। 

अडेनियम की प्रूनिंग करते समय बरतें सावधानी (Be careful when pruning adenium)

  1. ये थोड़ा जहरीली किस्म का पौधा है। 
  2. आप अपने पालतु जानवरों को इससे दूर रखें। 
  3. इसकी प्रूनिंग करते समय दस्ताने पहनें। 
  4. इससे निकलने वाला रस हाथों पर एलर्जी कर सकता है।

ये भी है जरुरी

Rose Care: गुलाब का पौधा सूखने और मरने से बचाने के 12 उपाय

Adenium plant-फेंके नहीं अडेनियम में डालें ये चीज, फूल देखकर होश उड़ जाएंगे

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *