WhatsApp Group Join Now

इलायची का प्रयोग मसालों के रुप में हर घर में होता है। हमारे किचिन में पाए जाने वाले कई मसाले हमारी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं। पहले सेहत आती है। इंसान का सेहतमंद रहना ज्यादा जरुरी है। सेहतमंद रहने के लिए ये देखना जरुरी है कि हम क्या खा रहे हैं। हमारे द्वारा खाई जाने वाली चीजें हमारी सेहत अच्छी होगी या बुरी ये निर्धारित करेगी।

तंदुरुस्त रहने के लिए फल, हरी सब्जियां आदि का सेवन तो हर कोई करता है। जबकि कई मसाले भी औषधियों का भंडार है।  आज के इस लेख में सुबह खाली पेट इलायची के पानी पीने के फायदों के बारे में जानते हैं।

इलायची का पानी पीने के लाभ

आमतौर पर इलायची हर घर में मिलती है। लेकिन इसकी सही प्रयोग कैसे करना है ये हर कोई नहीं जानता है। छोटी सी इलायची कई गुणों की खान है, जो आपको सेहतमंद बनाती है। अगर आप चाय से शुरुआत सुबह की शुरूआत करते हैं, तो ये हार्मफूल है। इसलिए आज से इलायची का पानी पीना शुरु कीजिए। इससे सेहत को कई फायदे मिलेंगे

इलायची में पाए जाने वाले पोषक तत्व

  1. इसमें शरीर के लिए जरुरी खनिज तत्व पाए जाते हैं।
  2. विटामिन बी3 और सी पाया जाता है।
  3. फाइबर की मात्रा इसमें पाई जाती है।
  4. इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।
  5. एंटी माइक्रोबियल गुण भी इसमें होते हैं।

इलायची का पानी कैसे बनाएं

Free public domain CC0 photo.
Free public domain CC0 photo.

इलायची का पानी बनाने के लिए आपको चार से पांच इलायची लेकर छीलकर पानी में इनको रातभर भिगोकर रखना है। सुबह इस पानी को अच्छे से गर्म करना है और सुबह छानकर पीना है। बता दें कि इस पानी का सेवन खाली पेट करना ज्यादा लाभकारी होता है।

READ ALSO-herbal tea- 30 के बाद पीेएं ये चाय, बुढ़ापे को रोक देगी

इलायची के पानी पीने के फायदे

शरीर को डिटॉक्स रखता है

इलायची एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है, जिसके फलस्वरूप ये शरीर को डिटॉक्स रखती है। ये शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर सफाई करने का काम करती है।

पेट संबंधी हेल्थ के लिए लाभकारी

जिन लोगों को अपच, गैस, कब्ज जैसी समस्या रहती है, उनके लिए ये लाभकारी है। इलायची वाला पानी पीकर पेट ठीक रहता है। पाचन को दुरुस्त रखने का काम ये पानी करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

जवान दिखना और सुंदर दिखना हर कोई चाहता है। ऐसे में इलायची का पानी आपकी मदद करेगा। ये टॉकस्निस को बाहर निकालता है, जिसके कारण कील मुंहासे जैसी समस्या ठीक होती है।

सांस संबंधी दिक्कत में रामबाण

इलायची में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इलायची का पानी अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सांसों से जुड़ी दूसरी बीमारियों से निजात दिलाने में सहायक होता है। आप इलायची का पानी पीकर कई दिक्कतों से छुटकारा पा सकते हैं।

मासिक धर्म की समस्याओं से राहत

आमतौर पर पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई समस्याएं होती है। ऐसे में इलायची का पानी पेट दर्द, पीठ दर्द, अकड़न जैसी कई समस्याओं को ठीक करता है। यह हार्मोनल असंतुलन को बैलेंस रखता है।

मुंह की दुर्गंध रोकता है

इलायची का पानी कैविटी को रोकने के साथ आपके मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करता है। आप सांसों की दुर्गंध की समस्या से परेशान हैं,तो इलायची का पानी आपकी मदद करेगा।

इलायची का पानी पीने के अन्य फायदे

  • इलायची का पानी कोलेस्ट्राल को नियंत्रित करता है।
  • वेट लॉस करने में ये सहायक होता है।
  • इलायची का पानी मेटॉबालिज्म को सही रखता है।
  • ये आपकी सौंदर्य को बढ़ाने में सहायक है।

READ ALSO-खाली पेट इस तरीके से तुलसी के पत्ते खाने से मिलता है लाभ

READ ALSO-खाली पेट कॉफी पीकर कई बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं आप

ये भी है जरुरी-ये डालने पर पूरे साल गुलाब का पौधा फूलों से लदा रहेगा

इस प्रकार से आप इलायची के पानी का सेवन कर इसके कई लाभ उठा सकते हैं। आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो कमेंट करके अपनी राय जरुर दीजिए। इस प्रकार के विषय पर ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ।

 

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *