WhatsApp Group Join Now

गेंदे का फूल काफी सुंदर और काम आने वाला होता है। कई रंगों में मिलने वाले इस फूल की सालभर डिमांड रहती है। शादी-ब्याह के मौके के साथ तीज त्याहौर की डेकोरेशन खातिर इस फूल का इस्तेमाल किया जाता है। ये फूल मार्केट में काफी आसानी से और दूसरे फूलों के मुकाबले सस्ते भी मिल जाते हैं।

गेंदे के फूल के बारे में हम आपके लिए स्पेशल लेख लेकर आए हैं, जिसमें बताएंगे की चीनी के प्रयोग से आप इस फूल का लंबे समय तक कैसे ताजा रख सकते हैं। चलिए बिना देर किए जानते हैं, गेंदे के फूल में चीनी के इस्तेमाल का तरीका।

गेंदे के फूल को लंबे समय तक रखे ताजा

गेंदा का फूल मार्केट में बारहमासी मिलने वाला फूल होता है। सर्दियों में ये फूल ज्यादा बड़े और जल्दी ग्रो होते हैं। हालांकि हर मौसम में इसकी खेती की जाती है, क्योंकि इन फूलों का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। गेंदा का फूल, पीला, नारंगी, कम लाल कई तरीकों का होता है।

बता दें कि कई किसान फसलों में शराब का छिड़काव करते हैं,तो कई अन्य प्रकार की खादों का इस्तेमाल कर अपनी पैदावार को दोगुना करना चाहते हैं। गेंदे की खेती करने वाले किसान भी ये चाहते हैं कि फूल तोड़ने के बाद वो लंबे समय तक ताजा रहें। इसीलिए गेंदे के फूलों में चीनी का इस्तेमाल किया जाता है।

गेंदे के फूलों में चीनी का प्रयोग

गेंदे को फूलों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए इनको टहनी समेत काटा जाता है और बाल्टी में रखा जाता है। एक से दो लीटर पानी डालकर इसमें चालीस ग्राम के आसपास चीनी मिलाई जाती है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये गेंदे के फूलों को लंबे समय तक ताजा रखता है।

गेंदे के फूल को ताजा रखने के अन्य तरीके

live-marigold-yellow-flower-plant-with-pot-with-flower-on-the-original-imafkqfrhqrzmphy

मंडियों में इस फूल की काफी मांग होती है। हर सीजन में इसके फूल बिकते हैं। ये फूल काफी मशहूर है। कम लागत में ज्यादा मुनाफे वाली ये खेती लोकप्रिय बनती जा रही है। फूलों को छाया में फैलाकर रखना चाहिए। फूलों को इस्तेमाल करने से पहले इनको टहनी के साथ बाल्टी में डूबोकर रखें।

गेंदे के फूलों को काटते समय भोर का समय अनुकुल होता है, यानि आपको बिल्कुल सुबह-सुबह सूरज उगने से पहले इनको काटना है। सूर्य की तेज किरणें पड़ने से पहले आप फूलों को तोड़ लें, तो बेहतर है। फूल को हमेशा तेज चाकू या सिकेटियर से तिरछा काटना चाहिए।

गेंदे का पौधा लगाने का समय

_yellow__tagetes_erecta___mexican_marigold_flower__by_lacrimosa_angelus_dagsc68-fullview

  • गेंदे का फूल किसी भी सीजन में हो सकता है। 
  • हालांकि इसका बुआई का सही समय सर्दी है। 
  • इसको पुराने पड़े फूलों से भी उगा सकते हैं।
  • पौधे से भी लगा सकते हैं, ये काफी आसानी से ग्रो हो जाते हैं।
  • गेंदा का पौधा लगाने के दो से तीन महीने में ही फूल देने लगता है।
  • अलग-अलग प्रकार की मिट्टी में ये बोया जा सकता है।
  • इसके लिए 7.0 से 7.6 पीएच मान वाली मिट्टी अच्छी होती है।
  • इसको धूप की ज्यादा जरूरत होती है।
  • पेड़ छाया में अच्छे से बढ़ता हैं लेकिन फूल नहीं लगता है।
  •  गेंदे की खेती खुले जगह पर ही करें।

गेंदे के लिए खाद

  • आप इसमें गोबर की सड़ी हुई खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • कंपोस्ट खाद भी मिट्टी में मिला सकते हैं।
  • यूरिया खाद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • सिंगल सुपर फॉस्फेट का प्रयोग भी करें।
  • पोटाश का छिड़काव भी बेहतर रहता है।
  • आप किचिन वेस्ट का इस्तेमाल भी गेंदे के पौधे में करें।

गेंदे के फूल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

  • इनमें विटामिन ए और बी पाया जाता है।
  • एंटीऑक्सीडेंट गुण इसमें पाए जाते हैं।
  • बाल झड़ने और रूसी होने की समस्या में ये काम आता है।
  • स्कैल्प में फंगस,दाद और खुजली होने पर भी ये लाभकारी है।
  • रोजाना गेंदे के फूल के रस से सेवन से माहवारी में होने वाली समस्या दूर होती है।
  • आप गेंदे के फूल का रस का सेवन घी के साथ करें।
    घावों के इलाज के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।

नोट- ये जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। ज्यादा जानकारी के लिए आप किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं। आपको किसी अन्य विषय पर जानकारी चाहिए, तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। आप लेख पर अपनी राय और सुझाव दे सकते हैं।

ये भी है जरुरी-Holi 2024- आटे और सब्जियों से इस प्रकार घर में ही बनाएं हर्बल कलर

ये भी है जरुरी-गेंदा का फूल पूजा ही नहीं बीमारियों के इलाज में आएगा काम

ये भी है जरुरी-ज्यादा फूलों के लिए करें पौधों की पिंचिंग

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *