WhatsApp Group Join Now

बागवानी का शौक लोगों को प्रकृति से जोड़ता है। वहीं इन पौधों के बीच अगर सुरों को साधा जाए तो आसपास का वातावरण भी खिल उठता है। इसी श्रेणी में आती हैं दिल्ली की कविता तिवारी। कविता तिवारी एक ऐसी महिला हैं जो संगीत और क्रिएटिविटी का बेजोड़ संगम हैं। बागवानी उनकी शौक और संगीत उनका हुनर है। उनका बागवानी का शौक इतना गहरा है कि दिल्ली जैसे शहर में फ्लैट की छत को उन्होंने गार्डन में तब्दील कर दिया है। जहां छत पर थोड़ी सी जगह में 500+ पोधे लगा रखे हैं। उनकी बागवानी की कुछ खासियत हैं जिनमें डीआईवाई(DIY) यानि  Do it yourself, कबाड़ से जुगाड़( best out of waste), जैविक खाद आदि शामिल है। इस लेख में हम उनकी कुछ इन्हीं खासियतों को विस्तार से बताएंगे।

फ्लैट की छत काे बना दिया बगीचा

कविता ने फ्लैट की छत पर अपना गार्डन बनाया है। जिसे उन्होंने गार्डन ऑफ कविता का नाम दिया है। कविता बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही गार्डनिंग का शौक था। लेकिन उन्हें कहीं भी इस शौक को पूरा करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी। फिर उन्होंने कुछ सालों पहले रोहिनी में इस छत वाले फ्लैट को खरीदा ताकि इस शौक को पूरा किया जा सके। जगह मिलते ही उन्होंने पौधे लगाने शुरु किए। जिसमें उन्होंने अधिकतर पौधे कंटिंग से लगाए हैं ताकि कम बजट में ही गार्डन तैयार किया जा सके। 

DIY सेक्शन है यूनीक

कविता अपने DIY सेक्शन के लिए भी जानी जाती हैं। वह इस गार्डन को सुंदर रूप देने के लिए खुद से बहुत सी चीजें तैयार करती हैं। जिसमें वे बहुत ही यूनीक प्लांटर तैयार करती हैं। जिन्हें सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। घर की  कोई ऐसी वेस्ट चीज नहीं है जिसका इस्तेमाल कविता अपने गार्डन में न करती हों। इसी लिये घरवाले कविता जी को कबाड़ी भी कहकर बुलाते हैं। वह कई बार अपने रिश्तेदारों के यहां से भी वेस्ट चीजों को घर पर लाकर यूजफुल बना देती हैं। कविता फूड कंटेरर्स का क्रिएटिव यूज करती हैं। यहां तक कि बाहर चाय पीने के बाद कुल्हड़ों को भी घर में लाकर सजाती हैं। जो उनके गार्डन को सुंदर बनाते हैं। 

जैविक खाद करती हैं तैयार

कविता पौधों को हरा भरा रखने के लिए किसी भी कैमिकल का प्रयोग नहीं करती हैं। उनका गार्डन जैविक खाद पर ही आधारित है। कविता ने बताया कि वह किचिन वेस्ट का खाद के तौर पर प्रयोग करती हैं। इसे एक डिब्बे में भरकर खाद तैयार करती हैं। इसके साथ ही वह प्याज और आलू के छिलके, गुड़ आदि से बायो एंजाइम तैयार करती हैं। जिससे उनके पौधे हमेशा स्वस्थ रहते हैं। कीटों से बचाने के लिए नीम ऑइल आदि का प्रयोग करती हैं। 

लोगों को देती हैं गार्डनिंग टिप्स

कविता का अपना यूट्यूब चैनल  https://www.youtube.com/@GardenofKavita/videos   है। इस चैनल के माध्यम से वह अपने गार्डन की वीडियो बनाती है। उन्होंने पूछते हैं सब्सक्राइबर्स सीरीज भी चलाई है। जिसमें वह गार्डनिंग के संबंध में लोगों द्वारा पूछे जा रहे सवालों के जबाव भी देती हैं। यूट्यूब के अलावा कविता से संपर्क करने के लिए इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जुड़ा जा सकता है।

Instagram https://instagram.com/gardenofkavita?utm_medium=copy_link

Facebook https://www.facebook.com/GardenOfKavita/

इसे भी पढ़ें- कबाड़ से जुगाड़: टॉयलेट सीट और वॉश बेसन में उगाए पौधे

इसे भी पढ़ें- घर में ही नींबू से साबून और इसके छिलकों से बनाएं बाथरुम साफ करने का क्लीनर

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *