WhatsApp Group Join Now

रात को नींद पूरी नहीं होने की एक वजह होता है बुरे सपनों का आना। बहुत बार तो ये इतने भयानक होते हैं कि हम चौंक कर उठ जाते हैं। बुरे सपने आने की वजह से आप नींद में से अचानक उठ जाते हैं और बहुत बार आपको भय भी महसूस होने लगता है। इन सपनों के आने के कई कारण हो सकते हैं। बहुत बार घर का वास्तु सही नहीं होने पर भी हमें इनका सामना करना पड़ता है और हमारी नींद में खलबली पैदा हो जाती है। ऐसे बहुत से वास्तु कारण है जिनके कारण ये सपने आते हैं।

बेड का स्थान सही नहीं होने पर

बिस्तर का स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर आपकी सोने की जगह वास्तु के हिसाब से नहीं है तो आपको बुरे सपने घेर सकते हैं। वाशरूम की तरफ सिर करके कभी नहीं सोना चाहिए। हमेशा पूर्व या दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके सोना चाहिए। उत्तर व पश्चिम दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए।

बाल खुले छोड़कर सोना

वास्तु शास्त्र के हिसाब से महिलाओं को अपने बाल बांधकर सोना चाहिए। अगर आप बाल खुले छोड़कर सो रही हैं, इसका मतलब है आप नकारात्मकता को अपने जीवन में आने के लिए न्यौता दे रही हैं। रात के समय नकारात्मक एनर्जी एक्टिव रहती हैं। ये भी बुरे सपनों का कारण बन सकती हैं।

ये भी पढ़े-वीरवार को क्यों है घर में साबुन का प्रयोग वर्जित

तुलसी का पौधा

घर मे तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। नकारात्मकता को दूर करने के लिए ये कारगर है। बेहतर नींद लेने के लिए आप बेडरूम मे भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं।

बेड के नीचे फर्श को रखें साफ

बहुत बार हम बेड के नीचे के फर्श को साफ नहीं करते हैं। रात को सही से न सो पाने का कारण ये भी हो सकता है। इसलिए हमेशा अपने बेड के नीचे फर्श की सफाई करनी चाहिए, ताकि रात को अच्छे से सो पाएं।

नमक का पोछा लगाएं

वास्तु के हिसाब से हफ्ते में दो बार आपको घर में नमक के पानी का पोछा लगाना चाहिए। पोछा लगाने से आपके घर के कोनों मे छिपी नकारात्मकता दूर होती है।

तकिये के नीचे इलायची रखें

अगर आपको बुरे सपने बहुत परेशान कर रहे हैं, तो आपके लिए इलायची का प्रयोग बेहतर हो सकता है। रात को सोते समय रुई के फोहे में एक-दो टुकड़े इलायची दाबकर तकिए के नीचे रख लें। वास्तु के हिसाब से इलायची का बहुत महत्व है और ये बुरे सपनों को रोकने में भी मदद करती है।

ये भी पढ़े-रामनवमी पर इन राशियों का बन रहा है शुभयोग

 

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *