WhatsApp Group Join Now

Real Shami-शमी का पौधा काफी सुंदर होता है। ज्यादातर लोग इसे अपने घर में लगाते हैं। इस पौधे का धार्मिक महत्व बहुत है। इसकी लकड़ी, पत्ते, फूलों का प्रयोग धार्मिक अनुष्ठानों में होता है। इसको भगवान शनि का पौधा कहा जाता है। भगवान शंकर को भी शमी (Shami) का पौधा अच्छा लगता है। 

बहुत से लोग शमी  (Shami) का पौधा अपने घर में लगाते हैं। वास्तु के अनुसार ये शुभ पौधा है। लेकिन लोग असली की वजह नकली शमी को अपने घर में पनाह देते हैं। बहुत से लोग इस बात से अनजान होते हैं कि शमी का पौधा वास्तव में कैसा दिखता है। आज के लेख में जानते हैं कि असली शमी के पौधे को आपको कैसे पहचानना है। 

फूलों से करें असली शमी की पहचान (real shami flowers)

  • इसमें खिलने वाले फूल से आप असली शमी पहचान सकते हैं। 
  • असली शमी के फूल का रंग सिर्फ पीला होता है। 
  • नकली शमी में गुलाबी और हल्का पीला फूल खिलता है। 

पत्तों से पहचानें असली शमी (real shami leaves)

  1. असली शमी के पत्ते हल्के हरे होते हैं। 
  2. इनकी लंबाई भी काफी छोटी होती है। 
  3. नकली शमी के पत्ते गहरे रंग के और बड़े होते हैं। 
  4. असली शमी के पत्ते गोल और थोड़े से मोटे होते हैं।
  5. इनके किनारे थोड़े से दांतेदार होते हैं।
  6. नकली पत्ते आमतौर पर चमकदार होते हैं।

काटों से पहचानें असली-नकली शमी (thorns on real shami)

  • असली शमी में दो पत्तियों के बीच कांटे होते हैं। 
  • ये कांटे बेहद छोटे और भूरे रंग के होते हैं।
  • असली शमी के पौधे पर नुकीले कांटे आते हैं।
  • नकली शमी में पत्तियों के साथ कांटे होते हैं। 
  • इन कांटो का आकार भी थोड़ा बड़ा होता है। 
  • नकली शमी पर काटें नुकीले नहीं आते हैं। 

तने से करें पहचान (real shami stem)

  1. असली शमी का तना मजबूत होता है। 
  2. इसका तना थोड़ा सा खुरदरा भी मिलेगा।
  3. नकली शमी का तना चिकना होता है।
  4. नकली शमी में आपको प्लास्टिक जैसा तना महसूस होगा। 

पहचान करने के अन्य तरीके (Identity of real Shami)

  1. असली शमी की पत्तियों से खास सुगंध आती है।
  2. असली शमी का पत्ता पानी में डूब जाता है। 
  3. असली शमी का पौधा धीरे-धीरे बढ़ता है। 
  4. असली शमी की जड़े गहराई तक जाती हैं। 
  5. असली शमी पर साल में एक बार फूल आते हैं।
  6. अगर पौधा तेजी से बढ़ रहा है तो नकली हो सकता है। 

ये भी है जरुरी-

 बिना खर्चा 5 मिनट में मिलीबग से छुटकारा, माली ने बताया सीक्रेट

पौधा लिटाकर उगाने का नया तरीका, टोकरी भर-भर कर उतरेंगे टमाटर

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *