WhatsApp Group Join Now

हरी पत्तेदार सब्जियों में शामिल है मैथी (fenugreek)। जिसका साग बनाया जा सकता है या फिर कई तरह से सब्जियों में प्रयोग किया जाता है। यह पोष्टिकता से भरपूर होती है। गार्डन में आसानी से उग आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिसके पास गार्डन नहीं है। या फिर जिसके पास गमले नहीं है वो भी घर में मैथी (fenugreek) उगा सकते हैं। 
यह मैथी उगाने की सबसे आसान विधि है। जिसमें आपको अधिक देखरेख की भी जरूरत नहीं पड़ती है। चलिए इस लेख में हम आपको पूरी विधि बताएंगे। साथ ही आप वीडियो में भी देख सकेंगे कि कैसे 10 दिनों के भीतर ही मैथी प्रयोग करने की अवस्था में होती है। 

मैथी उगाने के लिए आवश्यक सामग्री (Materials required for growing fenugreek)

  • 5 रुपये के मैथी दाना
  • छेद वाली बकेट
  • पानी की बाल्टी

बिना मिट्‌टी के मैथी उगाने का तरीका (Method of growing fenugreek without soil)

  • एक दिन के लिए मैथी को पानी में भिगो दें। 
  • 8 से 10 घंटे के बाद मैथी को पानी से अलग कर दें। 
  • अब मैथी को बकेट में फैला दें। 
  • अब इसके ऊपर पानी स्प्रे करें। 
  • इस बकेट को पानी भरी हुई बाल्टी पर रख दें। 
  • हर दिन एक बार पानी का स्प्रे करें। 
  • दो दिन में आपको पत्ते नजर आने लगेंगे। 
  • 10 दिन बाद आप इस मैथी का प्रयोग कर सकते हैं। 

किन बातों का रखें ध्यान

मैथी उगाने की यह काफी सरल विधि है। लेकिन इस विधि में कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। अन्यथा आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। मैथी (fenugreek) को हमेशा आंशिक छाया या पूर्ण छाया वाले स्थान पर रखें। इसे धूप में न रखें। बकेट पानी में डूबनी नहीं चाहिए। सिर्फ मैथी की जड़ें पानी के संपर्क में हों। अगर बकेट में छेद बड़े हैं तो टिश्यू पेपर बिछाकर मैथी फैलाएं।  6 से 8 इंच की ऊंचाई होने पर ही मैथी को काट लें। इस विधि में आप सिर्फ एक बार ही मैथी ले पाएंगे। आप इस तरह कई बार मैथी उगा सकते हैं। 

वीडियो में देखें पूरा तरीका

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *