WhatsApp Group Join Now

आज के जमाने में लोग अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरुक हो गए है। हर कोई स्लिम दिखना चाहता है। हर किसी की चाहत होती है कि वो फिल्मी सितारों की तरह बेहद आकर्षक नजर आए। आप भी फिट रहना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ योगासन बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप भी आकर्षक नजर आ सकते हैं।

गरुड़ासन योगासन के फायदे

  • हिप को गहराई से स्ट्रेच करता है।
  • तनाव को दूर करने में हेल्प करता है।
  • फोकस और बैलेंस बढ़ाने में मदद करता है।
  • कंधों को चौड़ा करने में हेल्प करता है।

गरुड़ासन कैसे करें

                  गरुड़ासन
  • पहले आपको जमीन पर एक चटाई बिछानी है।
  • पीठ को बिल्कुल सीधा करके इसपर बैठना है।  
  • दोनों हाथों को कंधे की ऊंचाई तक ऊंचा उठाना है।
  • दाएं हाथ को बाएं हाथ के चारों तरफ लपेटना है।
  • कोहनियों को 90 डिग्री के कोण पर मोड़े रखना है।
  • 15 से 30 सेकंड तक ऐसे ही रहें, और गहरी सांस अंदर लेकर छोड़ते रहें।

ये भी है जरुरी-रेगुलर वॉक करने से कम होता है बेली फैट, ये हैं वॉक करने के स्टेप्स

उष्ट्रासन के फायदे

  • रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है।
  • पीठ की मासपेशियां स्ट्रोंग होती है।
  • मेंटल हेल्थ अच्छी होती है।

उष्ट्रासन करने का तरीका

                      उष्ट्रासन(कैमल पॉज)
  • घुटनों को टेककर जमीन पर बैठ जाना है।
  • अपने दोनों हाथों को हिप्स पर रखना है।
  • पीठ को मोड़ते हुए बाजुओं को सीधा करना है।
  • हथेलियों को पैरों पर रखना है।
  • गर्दन को बिल्कुल आरामदायक स्थिति में लेकर आना है।
  • गहरी सांस लेते रहिए और छोड़ते हुए अपनी पहली पॉजिशन में वापिस आ जाइए।

वीरभद्रासन के फायदे

  • कूल्हों और कमर को फैलाने में हेल्प करता है।
  • छाती और फेफड़ों को खोलता है।
  • थकान उतारने में मदद करता है।
  • पेट को मजबूत बनाता है।
  • रक्त संचार गति में सुधार करता है।

ये भी है जरुरी-लैपटॉप पर करते हैं लगातार काम तो करें ये एक्सरसाइज, शिल्पा शेट्‌टी से सीखें

वीरभद्रासन कैसे करें

                  वीरभद्रासन
  • पैरों को चार से पांच फीट की दूरी पर खोलकर खड़े हो जाएं।
  • बाएं पैर को जमीन से 90 डिग्री कोण और पंजे को बाहर की तरफ रखें।
  • दाएं पैर को जमीन से 45 डिग्री कोण पर रखें।
  • दोनों हाथों को कंधों के बराबर जमीन के समानांतर ले जाएं।
  • बाएं घुटने को मोड़कर बाईं थाई को जमीन के समानांतर करें।
  • थोड़ी देर के लिए वीरभद्रासन की मुद्रा में खड़े रहें।
  • बारी-बारी दोनों तरफ से इस योग को करें।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *