WhatsApp Group Join Now

शनिवार का हिदूं धर्म में विशेष महत्व है। शनिवार शनि महाराज का दिन होता है। शनि को क्रोधी स्वभाव वाला कहा जाता है। हिदूं धर्म में हर वार का अलग महत्व होता है और कुछ खास कार्य करने के लिए मनाही भी होती है। माना जाता है कि शनिवार के दिन कुछ खास काम नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से शनि क्रोधित हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौनसे काम हैं जो शनिवार को नहीं करने चाहिए।

न करें लोहे के नए समान का इस्तेमाल

माना जाता है कि शनिवार को लोहे की चीजों का दान देना शुभ होता है। इस दिन लोहे से बनी हुई वस्तु घर में लेकर नहीं आनी चाहिए। अगर आप भी ऐसा करना चाह रहे हैं तो शनिवार को मत कीजिए। शनिवार  के दिन न ही लोहे से बनी वस्तु खरीदनी चाहिए और न ही पहली बार लोहे से बनी वस्तु का इस्तेमाल घर में करना चाहिए। इस दिन आप शनि महाराज को खुश करने के लिए लोहे का समान दान में दे सकते हैं।

नमक का आदान-प्रदान

माना जाता है कि शनिवार को न तो नमक खरीदना चाहिए और न ही इसका दान देना चाहिए। अगर शनिवार के दिन आप नमक का आदान प्रदान करते हैं तो ये शनि भगवान को क्रोधित कर सकता है। ज्योतिषों का कहना है कि शनिवार के दिन ऐसा करने से व्यक्ति कर्जवान बन सकता है।

ये भी पढ़े-जानें, हवन में क्याें कहा जाता है स्वाहा

सरसों का तेल न खरीदें

अगर आप शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीद रहे हैं तो ये आपके लिए शुभ नहीं है। माना जाता है कि ऐसा करने से धनहानि होती है। शनिवार के दिन भगवान शनि को तेल चढ़ाया जाता है। या इस दिन पर आप घर में तेल से बने व्यंजन बना सकती है।

नई झाड़ू के प्रयोग पर मनाही

शनिवार के दिन नई झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने पर भगवान रुष्ट हो जाते हैं और आपके ऊपर कष्ट आ सकता है।

काले जूते न पहनें

अगर आप शनिवार को काले जूते पहन कर कहीं बाहर जा रहे हैं तो आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। शनिवार को काले कपड़े पहनना शुभ होता है, लेकिन काले रंग के जूते पहनना अच्छा नहीं होता। काला रंग शनि भगवान का पसंदीदा रंग है।

काले कुत्ते का न करें अपमान

शनिवार को भूल कर भी काले कुत्ते का अपमान नहीं करना चाहिए। इस दिन काले कुत्ते को तेल लगाकर रोटी डालना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने पर भगवान खुश हो जाते हैं।

ये भी पढ़े-गाय से जुड़े ये उपाय करेंगे आपके रोग, दोष दूर

कैंची न खरीदें

हालांकि इस दिन लोहे से बनी वस्तुओं को खरीदने पर रोक होती है,लेकिन आपको कैंची खरीदने से इस दिन बचना चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने से पति पत्नी के बीच मनमुटाव हो जाता है। ज्योतिषों ने ईंधन से जुड़ी चीजों को भी इस दिन खरीदने पर आपत्ति जताई है।

WhatsApp Group Join Now

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *