WhatsApp Group Join Now

शादी जिंदगी का सबसे खूबसूरत रिश्ता है। पति-पत्नी का ये रिश्ता बहुत सारे बदलाव लेकर आता है। शादी के बाद बहुत बार महिलाओं को सुनने को मिलता है कि वो बिल्कुल बदल गई। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको हैरान कर देनी वाली बात बताने जा रहे हैं। दरअसल शादी के बाद सबसे बड़ा बदलाव महिलाओं में नहीं पुरुषों में आता है। चलिए जानते हैं विवाह के बाद वो कौन से बदलाव हैं, जो पुरुष में आते हैं।

शादी के बाद पुरुषों में आते हैं ये बदलाव

जिम्मेदारी समझने लगते हैं पुरुष

बदलाव हर किसी के जीवन में आता है, लेकिन शादी के बाद पुरुषों का जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। अचानक ही उनमें कई प्रकार के बदलाव देखने को मिल जाते हैं। शादी के बाद पुरुषों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। पुरुषों को जिम्मेदारी का अहसास होने लगता है। ये सबसे कॉमन बदलाव है जो हर पुरुष में आता है। पहले से ज्यादा समझदार पुरुष नजर आने लगते हैं।

ये भी है जरुरी-क्या शादी के बाद खत्म हो जाता है मुंह का स्वाद

पर्सनल स्पेस नहीं रहता पहले जैसा

शादी के बाद पुरुष अपनी पत्नी की ज्यादा केयर करने लगते हैं। उनको केयर और शेयर की आदत पड़ जाती है। उनकी जिंदगी में पर्सनल स्पेस की कोई जगह नहीं रहती है। ये बदलाव भी पुरुषों में देखने को मिलता है।

शादी के बाद नहीं देते गिफ्ट्स

ज्यादातर पुरुषों को लगता है कि शादी के बाद गिफ्ट्स देकर प्यार का इजहार करना कोई जरुरी नहीं है। शायद आपके पति शादी से पहले आपको गिफ्ट देते हो, लेकिन शादी के बाद उनकी ये आदत बदल सकती है। बहुत सारे ऐसे मर्द हैं, जो शादी के बाद अपनी पत्नी को गिफ्ट नहीं देते।

खुद का ख्याल कम रखते हैं

शादी के बाद पुरुषों में एक बदलाव ये भी देखने को मिल सकता है कि पहले के मुकाबले वो खुद का ख्याल कम रखने लगते हैं। हालांकि ये बात कुछ ही मर्दों पर लागू हो सकती है। व्यक्तिगत समय का अभाव होने के कारण कई पुरुषों के साथ ये हो सकता है।

बातचीत कर देते हैं कम

लगभग पुरुष शादी के बाद अपनी पत्नी से कम बातचीत करना शुरु कर देते हैं। ये बात महिलाओं को अखरती है। महिलाओं का कहना है कि जो शादी से पहले दो दो मिनट में हालचाल पूछते थे वो अचानक से इतने बदल जाते हैं। इसलिए वो अपनी हर बात बताने में आलस करने लगते हैं। ये सभी पुरुषों में कॉमन होता है।

तनाव बढ़ जाता है

बहुत से पुरुषों में शादी के बाद तनाव बढ़ जाता है। दरअसल शादी के बाद अचानक से जिम्मेदारियां आ जाती है। आर्थिक जिम्मेदारी पुरुष की ज्यादा बढ़ जाती है। इस वजह से बहुत बार वो तनाव भी लेने लगता है। इसलिए हो सकता है शादी के बाद ये बदलाव पुरुषों में देखने को मिले।

ये भी पढ़े-शादी के बाद इन बातों से समझौता करना सही नहीं

ये भी है जरुरी-कुंवारी लड़कियां हो जाती हैं शादीशुदा पुरुष पर लट्टू, हो सकती है मुश्किल

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *