WhatsApp Group Join Now

नहाना सेहत के लिए जरुरी है। नहाने से दिनभर की थकान उतर जाती है और हम तरोताजा महसूस करने लगते हैं। लेकिन कई बार गलत समय पर नहाना भी परेशानी का कारण बन सकता है। निजी वेबसाइट में हेल्थ कोच और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट हेल्थ कोच डॉक्टर वरलक्ष्मी ने ये जानकारी शेयर की है। तो चलिए लेख में जानते हैं, हमें कब नहीं नहाना चाहिए?

भोजन के तुरंत बाद नहाना

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि खाना खाने के बाद तुरंत बाद नहाना आपका सेहत के लिए लाभदायक नहीं है। बहुत से व्यक्ति होते हैं, जो खाना खाने के तुरंत बाद नहाने चले जाते हैं। डॉक्टर के अनुसार खाने खाने के बाद नहाने से हमारे शरीर में ब्लड फ्लो में बदलाव आ जाता है। खाने के बाद उसको पचाने के लिए शरीर में अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, इसके लिए शरीर में तेज ब्लड फ्लो होना चाहिए। शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है, क्योंकि खून पाचन अंगों की तरफ निर्देशित होने लगता है।(10 मिनट में बन कर तैयार हो जाता है नेचुरल साबुन, जानें विधि)

खाना खाने के तुरंत बाद नहा लेते हैं, तो खून का प्रवाह कम हो जाता है। पाचन प्रक्रिया की तरफ निर्देशित रक्त दूसरों अंगों की तरफ प्रवाहित होने लगता है। इसका असर पाचन तंत्र पर पड़ता है और भोजन भी सही तरह से नहीं पचता है।

ये भी पढ़े- करेले के साथ इन चीजों का भूलकर भी न करें सेवन

बुखार होने पर नहाना

बहुत से व्यक्ति होते हैं, जो बिना नहाएं एक दिन भी नहीं रह सकते, लेकिन बुखार में नहाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। बुखार में आपको सिर्फ और सिर्फ आराम करना चाहिए। बुखार हमारे शरीर की अग्नि खराब होने से होता है। अगर हम नहा लेते हैं तो इससे शरीर में मौजूद अग्नि पर विपरित प्रभाव पड़ता है, इसलिए बुखार में नहाने से बचना चाहिए।

ये भी है जरुरी- विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष विभाग लगाएगा शिविर

कब्ज होने पर नहाना

शरीर में बहुत बार अपच की समस्या हो जाती है। कब्ज होने पर नहाने से शरीर का तापमान कम हो जाता है। शरीर ठंडा होना शुरु हो जाता है। पाचन के लिए आवश्यक तापमान को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करना पड़ती है। इसलिए आयुर्वेद में अपच होने की समस्या होने पर नहाना सही नहीं बताया जाता था।

ये भी पढ़े- कमोड सीट पर मोबाइल, आईपैड चलाना नहीं खतरे से खाली

 

The Unique Bharat ।। कितने मरे, कितने घायल और  बिना मुद्दों के दांव पेंचों वाली राजनीतिक बहस से दूर पॉजिटिव खबर, जरूरी बातें, दमदार किसान, प्रेरक महिलाओं और युनीक भारतीयों को जानने के लिए पढ़ें  The Unique Bharat  ।।

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *