WhatsApp Group Join Now

बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। बरसात का मौसम कई प्रकार की चुनौतियां लेकर आता है, जिसका सामना हम करते हैं। कई प्रकार की बीमारियां होना इस मौसम में आम है। अपने खान पीन में कुछ सावधानियां बरतकर हम बारिश के मौसम में स्वस्थ रह सकते हैं। आज के इस लेख में जानते हैं बारिश के मौसम में हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

बरसात के मौसम में क्या न खाएं

मांस मीट खाने के करने चाहिए परहेज

जिस प्रकार से प्याज और लहसून सावन के महीने में वर्जित है। उसी प्रकार मांस मीट का सेवन भी बरसात के मौसम में हानिकारक बताया गया है। बहुते से हिंदू इसका पालन बड़ी सख्ती से करते हैं। इस मौसम में मांसहारी खाना खाने से पेट संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ये आपके स्वास्थ्य के लिए जानलेवा हो सकता है। इसलिए इस मौसम में शाकाहारी भोजन ही करें।

मानसून में नहीं खाना लहसून और प्याज

हमारे हिंदू धर्म में सावन के महीने में लहसून और प्याज को खाने से मना किया जाता है। दरअसल इसके पीछे कारण है। माना जाता है कि इनकी तासीर गर्म होती है। इस मौसम में ये खाने से पेट में गर्मी पैदा हो सकती है। प्याज और लहसून खाने से ब्लड सर्कूलेशन अप और डाउन होता है।

 इनके सेवन से गुस्सा, आलस्य आदि ज्यादा मात्रा में होने की संभावना हो जाती है। पेट संबंधी दिक्कतों से बचने के लिए प्याज और लहसून खाने से मना किया जाता है।

बरसात के मौसम में क्या खाना चाहिए

शकरकंद का सेवन करना लाभकारी

इस मौसम में शकरकंद आपकी सेहत को फायदा पहुंचा सकती है। इसमें कई सारे गुण होते हैं। शकरकंद में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें विटामिन सी और ए होता है। शकरकंद खाने से आयरन की कमी भी पूरी हो जाती है।

सीजनल फल खाना चाहिए

इस मौसम में कई प्रकार की बीमारियां पनपने लगती हैं। इनसे बचने के लिए हमारे शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरुरी है। इसके लिए हमारे शरीर को पोषण की जरुरत होती है। सीजनल फ्रूट और लोकल फ्रूट खाकर हम पोषण प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी है जरुरी-सोमवती अमावस्या के दिन ये उपाय करके पितरों को करें प्रसन्न

ये भी है जरुरी-बारिश में हो जाता है संक्रमण, तो ऐसे मिलेगी राहत

ये जानकारी सूचना पर आधारित है। किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *