टमाटर के बिना सब्जी अधुरी है। आप गमले में आसान तरीके से बेल वाले टमाटर लगा सकते हैं।

कई बार लोग टमाटर के पौधे तो ज्यादा लगाते हैं, लेकिन इसकी पैदावार इतनी नहीं होती है।

आप ज्यादा पैदावार लेना चाहते हैं, तो बेल वाले टमाटर लगाएं। ये बढ़ते भी तेजी से और एक पौधे के ज्यादा भी लगते हैं।

बेल वाले टमाटर आप लगा रहे हैं, तो चेरी टमाटर का चयन करें। ये टमाटर फरवरी से अप्रैल के बीच ये लगाया जाता है।

बेल वाले टमाटर का पौधा अधिक लम्बाई वाला होता है। इसके लिए बड़े साइज के ड्रेनेजहोल्स युक्त गमले की आवश्यकता होगी।

टमाटर के पौधे के लिए अम्लीय पोषक तत्वों से युक्त मिट्टी तैयार कीजिए। ध्यान रखिए की मिट्टी अच्छी जलनिकासी वाली हो।

बीज आप सीडलिंग ट्रे में ग्रो कर सकते हैं। हल्के हाथों से बीजों को छिड़क दें और मिट्टी की पतली परत इसपर बिछा दें।

टमाटर के पौधे में आपको पानी देते रहना है। पानी की कमी पौधे को मजबूत नहीं होने देती। इसलिए सही समय पर सीमित मात्रा में पानी दें।

टमाटर के पौधों को धूप की आवश्यकता होती है। इसलिए ऐसी जगह पर इनको लगाएं जहां धूप ज्यादा आती हो।

टमाटर के पौधे में अच्छे पोषक तत्वों से युक्त खाद का प्रयोग करें। आप गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट डाल सकते हैं।

ये जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरुर बताएं। इस प्रकार की अन्य सूचना के लिए जुड़े रहिए द यूनिक के साथ।