मोगरा का फूल काफी सुंगधित होता है, जो हर कोई लगाना चाहता है। जानिए फूल नहीं आने पर आपको क्या करना है। 

मोगरे के पौधे पर फूल नहीं आने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ टिप्स की मदद से ये फूलों से लद सकता है।

पौधे की रिपोटिंग करना जरुरी है। बारिश का मौसम और फरवरी के आसपास यानि साल में दो बार पौधे की रिपोंटिग करें।

गमले की 70% मिट्टी को निकालिए। इसमें इतनी ही नई मिट्टी,20% वर्मीकंपोस्ट, 10%बोनमील मिक्स करिए और पौधा लगाइए।

रिपोटिंग के बाद आप प्लांट में पानी डालिए। इसको ज्यादा धूप में रखने की बजाए हल्की धूप में रखें। 

पौधे की हार्ड प्रूनिंग करनी जरुरी है। ऐसा करने पर पौधा ज्यादा बढ़ता है और नई कलियां विकसित होती है। 

कुछ दिनों में इसपर नई कलियां आएगी। आप थोड़ा-थोड़ा पिंच इसे करते रहें। ऐसा करने से ये घना होगा और ब्रांच भी आएगी। 

पौधे की दो से तीन बार कंटिग करें। आप इसमें पानी की कमी न होने दें। पौधे में नमी बनाए रखनी जरुरी है। 

आप चॉक का इस्तेमाल भी मोगरे के प्लांट में कर सकते हैं। इससे आपके पौधे की अच्छी ग्रोथ होगी। 

ब्लैकबोर्ड पर लिखने वाले चॉक को आप अच्छे से पीस लें। इसको पौधे में डालकर पानी मिला देना है। 

मोगरा पौधे की ये जानकारी आपको कैसी लगी, कमेंट करके बताएं। ज्यादा जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।