एवोकाडो का फल आजकल काफी देखने को मिल रहा है। सेहत की दृष्टि से भी यह न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। 

एवोकाडो का फल काफी महंगा होता है। सभी के लिए इसे खरीदना संभव नहीं। लेकिन आप चाहें तो अपने बगीचे में उगा सकते हैं।  

अगर आप घर में ही एवोकाडो लगाना चाहते हैं तो एवोकाडोका पौधा आप नर्सरी से खरीदकर लाएं या फिर इसे बीज से उगाएं।

अगर आप नर्सरी से पौधा ला रहे हैं तो एवोकाडो का पौधा काफी बड़ा होता है इसलिए इसको सीधा जमीन में ही लगाएं। 

एवोकाडो को आप बीज से लगाना चाहते हैं, तो इसके पके हुए बीज को रातभर पानी में भीगोकर रख दें और सुबह इसे मिट्टी में लगा दें।

एवोकाडो के बीज को लगाने के बाद कुछ दिन में ही वो पौधा पनपकर मिट्टी से बाहर आ जाता है।

ध्यान रखें की आप रेतीली मिट्टी में ही इसे लगाएं और इसको धूप की ज्यादा जरुरत होती है, इसलिए इसे धूप वाली जगह पर लगाएं।

एवोकाडो पौधे की जड़ में नमी रहनी जरुरी है, लेकिन ज्यादा पानी डाले जाना भी इसकी जड़ों को गला सकता है।

जब पौधे में पानी सुख जाए तब डालें। एवोकाडो का पौधे में गोबर की खाद अच्छी मानी जाती है।

एवोकाडो हार्ट के लिए बेस्ट माना जाता है। खराब कोलेस्ट्राल को कम करने का काम भी ये फल करता है।

एवोकाडो हार्ट के लिए बेस्ट माना जाता है। खराब कोलेस्ट्राल को कम करने का काम भी ये फल करता है।