अगर आप भी पान के शौकीन हैं तो अपने घर में ही पान का पौधा उगा सकते हैं। 

पान का पौधा उगाना बेहद आसान है। लेकिन इसे निरंतर देखरेख की जरूरत होती है। 

आपको पान के पौधे के लिए पान का पौधा खरीदने की जरूरत नहीं है। 

आप पनवाड़ी की दुकान से मिले एक पत्ते से ही पान का पौधा उगा सकते हैं। 

इसके लिए आपको एक नोड (node) हो। इस नोड को आप एक कप पानी में डाल दें। 

चाहें तो इस पत्ती या नोड के नीचे हल्दी लगा दें। या फिर एक चुटकी हल्दी पानी में डाल दें। 

एक हफ्ते तक इसी तरह से पानी में रहने दें। आप देखेंगे कि धीरे-धीरे नोड एरिया से जड़े निकल रही हैं। 

अब इसे आप मिट्‌टी में लगा दें। कुछ ही दिनों में यह बड़ा पौधा बन जाएगा। 

लेकिन ध्यान रखें कि पौधे को हमेशा छाया में रखें। 

पौधे को मनीप्लांट की तरह मॉस स्टिक का सहारा दें। पौधे में नमी बना कर रखें। 

इससे अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर पूरा लेख पढ़ें।