WhatsApp Group Join Now

 ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शर्मा ने गुडगांव गांव में स्वर्गीय भगत सिंह कटारिया को याद करते हुए उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्व. भगत सिंह कटारिया समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवन काल में मानव हित में अनेक कार्य किए। उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए अनेक कार्य किए। उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए आज उनके बेटे कमलजीत कटारिया जनकल्याण के कार्य कर रहे हैं । उन्होंने उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल गुड़गांव गांव में आज एक वाटर कूलर छात्रो के लिए लगवाया है। इससे पूर्व भी उन्होंने एक वाटर कूलर श्री शीतला माता मंदिर के प्रांगण में लगवाया था। गुड़गांव बार एसोसिएशन के सचिव पद पर रहते हुए कमलजीत कटारिया ने अनेक जनहित कार्य किए। उन्होंने गरीब कन्याओं की शादियां करवाने में सहायता की है।

लोगों ने की प्रशंसा

प्रधानाचार्य सोमनाथ मिगलानी ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की बदौलत आज समाज में अनेक कार्य हो रहे हैं। जिसका उदाहरण आज हमें यहां देखने को मिला है। इस तरह के कार्य दान वीरों की पुण्यतिथि पर होते हैं। हम उन्हें नमन करते हैं। कमलजीत कटारिया ने अपने पूज्य पिताजी की पुण्यतिथि पर ऐसा परोपकार कार्य किया हैं। जोकि प्रशंसा योग्य है। गुड़गांव बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव कमलजीत कटारिया एडवोकेट ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों का मान सम्मान करना चाहिए। उन्होंने जो हमें ज्ञान दिया है। उस ज्ञान को हम समाज में प्रभावित करें और जो हमारे बुजुर्गों ने संस्कार दिए हैं। उसी संस्कार का परिणाम है कि आज हम प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर वाटर कूलर लगाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को दान अवश्य देना चाहिए। सरकारी स्कूलों मैं बहुत ज्यादा गरीब बच्चे पढ़ते हैं। उनकी हमें मदद करनी चाहिए। सरकार के साथ मिलकर हमें इन छात्रों का मनोबल बढ़ाना चाहिए। हम सभी को मिलकर एक एक सरकारी स्कूल अवश्य गोद लेना चाहिए। उनकी जरूरतों को पूरा करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी की सजा पर रोक नहीं !

कमेटी गठित करने की जरूरत

एक कमेटी गठित करके जरूरत की चीजों को मुहैया कराना चाहिए। सरकारी तंत्र में काम होता है। लेकिन समय लगता है। हम सब मिलकर कोशिश करेंगे कि शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक कटारिया , प्रवीण सैनी एडवोकेट, संजीव कुमार सैनी एडवोकेट, वरिष्ठ अध्यापक सूरजभान चौधरी, जितेंद्र कौशिक, मुकेश कुमार शास्त्री, महावीर सैनी, डॉ सुमेश अहलावत, ज्योति , सुमन कादियान, दर्शन मुदगिल, धनवीर लांबा, ऋषि शर्मा आदि सहित अनेक छात्र उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *