WhatsApp Group Join Now

Vermilion plant-सिंदूर से तो हर कोई प्रचलित है। सुहागन स्त्रियां सबकुछ भूल सकती है, लेकिन सिंदूर लगाना कभी नहीं भूलती। मार्केट में आज के समय में हर चीज में मिलावट है। ऐसे में आपके द्वारा खरीदा जाने वाला सिंदूर कैसे कैमिकल फ्री हो सकता है।

आप हर रोज कैमिकल युक्त सिंदूर अपने माथे पर सजाकर शायद पति की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं, लेकिन खुद की सेहत के साथ खेल रही हैं। आज के इस लेख में हम सिंदूर का पौधा घर में लगाने का आसान तरीका और इसकी केयर के टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

घर में सिंदूर का पौधा लगाने का तरीका-Method of planting vermilion plant at home

सिंदूर का पौधा काफी आकर्षक लगता है। इसकी पत्तियां काफी सुंदर होती है और आकर्षक लगती है। ये पौधा फल भी देता है, जिससे सिंदूर निकलता है। इसको आप आसान तरीके से घर में लगा सकते हैं। ये पौधा घर के अंदर या बाहर आप लगा सकते हैं। आप छोटे गमलों में भी इसकी बौनी किस्म  लगा सकते हैं। नीचे कुछ आसान तरीके बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप घर में इस पौधे को आसानी से लगा सकते हैं।

बौनी किस्म का करें चुनाव-Choose dwarf variety

आप सिंदूर का पौधा घर में लगा रहे हैं, तो आपको ऐसी किस्म चुननी होगी, जो आसानी से लग जाएं। आपको बौनी किस्मों का चुनाव करना होगा। ये किस्म गमले में बेहतर ढंग से ग्रो करती हैं। आप घर के अंदर उगाने के लिए, बौनी किस्मों का चयन करें, जैसे कि “Spectabilis Nana” या “Scarlet Gem”।

सिंदूर के पौधे के लिए मिट्टी करें तैयार-Prepare soil for vermilion plant

सिंदूर के पौधे को थोड़ी सूखी मिट्टी पसंद होती है। आप मिट्टी को थोड़ी अम्लीय रखिए।सिंदूर के पौधे के लिए pH 6.0-6.5 मान वाली मिट्टी उपयुक्त है। आप समान भाग में रेत, मिट्टी और वर्मीकंपोस्ट मिलाकर मिट्टी तैयार कीजिए।

सिंदूर के पौधे के लिए गमले का चुनाव-Selection of pot for vermilion plant

गमले का चुनाव करते समय ध्यान रखें कि गमला थोड़ा बड़ा है। इससे पौधे की जड़ों को फैलने में आसानी हो। आप बड़े साइज का गमला यूज करिए। गमले में ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर करें ताकि मिट्टी में पानी न रूके।

सिंदूर का पौधा लगाने का समय-time to plant vermilion

सिंदूर का पौधा आप गर्मी की शुरूआत में लगा सकते हैं। वंसत के लास्ट में इसको लगाना सही रहता है। आप इसका पौधा या बीज नर्सरी से खरीदें और गमले में रोप दें। उसके बाद मिट्टी में नमी बनाए रखें और इसे धूप में रखें।

सिंदूर के पौधे के लिए धूप जरुरी-Sunlight is necessary for vermilion plant

इस पौधे को फलने और फूलने के लिए धूप की ज्यादा आवश्यकता रहती है। आप इसे वहां लगाएं जहां धूप आती हो। इस पौधे को 6-7 घंटे की धूप चाहिए। आप चाहें तो इसको दक्षिण दिशा या पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं।

सिंदूर के पौधे में पानी-water in vermilion plant

आपको इसमें ज्यादा पानी नहीं डालना है। मिट्टी को अच्छी प्रकार से सूखने दें। जब गमले की मिट्टी सूख जाए, तो इसमें आप अच्छे से वाटरिंग करें। ज्यादा पानी डालने से पौधे की जड़े खराब हो सकती है। इसलिए जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने दें।

सिंदूर के पौधे में खाद-fertilizer for vermilion plant

हर पौधे को बढ़ने के लिए पोषक तत्वों की जरुरत होती है। सिंदूर का पौधा भी पोषक तत्वों की मांग करता है। आप इसमें लिक्विड फर्टिलाइजर दें तो बेहतर होगा। गर्मियों के मौसम में आप नियमित अंतराल में इसमें संतुलित फर्टिलाइजर डालें।

पौधे की प्रूनिंग करें-Prune the plant

पौधे पर नई टहनियां को आने को मजबूर प्रूनिंग करती है। आप पौधे की प्रूनिंग करें। हल्की प्रूनिंग करते रहे, इससे पौधा घना होगा। मृत पत्तों और टहनियों को हटाना भी जरुरी है। अन्यथा ये सूखे पत्ते और टहनियां पौधे की ग्रोथ में रुकावट बनती हैं।

सिंदूर के पौधे के लिए तापमान-Temperature for vermillion plant

इस पौधे को बढ़ने के लिए गर्म तापमान की आवश्यकता होती है। गर्मियों का मौसम इसकी ग्रोथ के लिए अनुकुल है। यह पौधा उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों का मूल निवासी है, लेकिन इसे घर के अंदर भी उगाया जा सकता है। इसके लिए तापमान 18°C से 27°C सही रहता है।

कीट और रोग-Pests and diseases on vermilion plant

सिंदूर का पौधा एफिड्स, व्हाइटफ्लाइ और मीलीबग्स जैसे कीटों से प्रभावित होता है। आप को नियमित रुप से इसकी निगरानी रखनी है। आप साबुन का घोल या नीम तेल का स्प्रे पौधे पर कर सकते हैं। ये नेचुरल तरीका है पौधों को कीटों से मुक्त रखने का।

ये भी है जरुरी-Tomato Care-टमाटर का स्वाद बढ़ाने के लिए पौधे में डालें ये चीज

ये भी है जरुरी-Grass on the roof: छत पर उगाई असली घास, जानें किन बातों का रखना है ध्यान

नोट- ये जानकारी आपको कैसी लगी है, कमेंट करके अपनी राय और सुझाव जरुर दीजिए। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ। आपको अन्य विषय पर जानकारी प्राप्त करनी है, तो कमेंट के माध्यम से हमसे संपर्क कीजिए।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *