WhatsApp Group Join Now

Seaweed fertilizer– पौधों को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए लोग कई प्रकार की खादों का इस्तेमाल करते हैं। जैविक खाद पौधों के विकास के लिए बेहद जरुरी है। पौधों को हराभरा रखने के लिए उनमें सभी प्रकार के पोषक तत्वों का होना बहुत जरुरी है।

आज के इस लेख में हम आपको सीवीड फर्टिलाइजर के बारे में बताने जा रहे हैं। आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि सीवीड फर्टिलाइजर पौधों में क्यों डालनी चाहिए और किस तरीके से डाली जानी चाहिए। हम सीवीड में पाए जाने वाले पोषक तत्वों का जिक्र भी करेंगे।

सीवीड फर्टिलाइजर क्या है(What is seaweed fertilizer)

  • ये एक प्राकृतिक जैविक उर्वरक है।
  • ये समुद्र में पाए जाने वाले शैवालों से बनाया जाता है।
  • सभी प्रकार की गार्डनिंग में इसका प्रयोग किया जाता है।
  • इसमें नाइट्रोजन,पोटेशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं।
  • फूल, सब्जी और फलों के विकास के लिए जरुरी है।
  • ये उर्वरक प्रकृति के अनुकुल होता है।
  • इसको पौधों में डालने से कोई नुकसान नहीं होता है।

सीवीड फर्टिलाइजर के गार्डन में फायदे(Benefits of seaweed fertilizer in the garden)

  • ये पौधों को उचित पोषक तत्व प्रदान करती है।
  • सीवीड फर्टिलाइजर मिट्टी को उपजाऊ बनाती है।
  • पौधों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।
  • रुट सिस्टम को बेहतर बनाती है।
  • फलों और सब्जियों के उत्पादन में बढ़ोतरी करती है।
  • पौधों की वृद्धि के लिए ये जरुरी है।
  • इस जैविक उर्वरक में नाइट्रोजन ज्यादा मात्रा में होता है।
  • इसका प्रयोग लिक्विड फर्टिलाइजर के रुप में करना होता है।
  • ये मिट्टी को कॉम्पेक्ट होने से रोकता है।
  • मिट्टी की संरचना में सुधार करता है।
  • ये जलप्रतिधारण करने की क्षमता को बढ़ाती है।
  • पौधों की जड़ो को बढ़ने के लिए अनुकुल वातावरण देता है।
  • सीवीड में लाभकारी सूक्ष्मजीवी होते हैं।
  • ये कार्बनिक पदार्थों को तोड़ने का काम करते हैं।
  • इस उर्वरक में मैनिटोल (Mannitol) और पॉलीफेनोल्स (Polyphenols ) जैसे यौगिक होते हैं।
  • इसके इस्तेमाल से गार्डन में कीट और रोग लगने की संभावना कम हो जाती है।
  • इसको बनाने में किसी प्रकार के रसायन का प्रयोग नहीं किया जाता है।
  • ये आसपास के जीवों और मनुष्यों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

सीवीड इस्तेमाल का तरीका(How to use seaweed)

  • सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर के रुप में प्रयोग होता है।
  • इस घोल को बिल्कुल पतला करके पौधों में डाला जाता है।
  • तीन मिलीलीटर सीवीड फर्टिलाइजर को एक लीटर पानी में मिलाएं।
  • इसको पानी में डालने के बाद अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • पूरी तरह से घोल मिश्रित हो जाने पर पौधों में डालें।
  • घोल को गमलों में लगे पौधों में तब तक डालें तब तक पानी जल निकासी छेद से बाहर न आ जाए।

ऊपर आपने जाना की किस प्रकार सीवीड फर्टिलाइजर आपके पौधों के विकास के लिए जरुरी है। ये फलों और सब्जियों के उत्पादन में बढ़ोतरी करती है। आप अपने हाउसप्लांट्स में इस लिक्वि फर्टिलाइजर का प्रयोग कर सकते हैं। इससे पौधों का विकास तेजी से और काफी अच्छा होता है।

ये भी है जरुरी-Rice water-चावल का पानी रखता है पौधों को स्वस्थ, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

ये भी है जरुरी-Turmeric in plants-पौधों में हल्दी के प्रयोग के फायदे जान रह जाएंगे दंग

ये भी पढ़ें-Tomato plant- ऐसे करें टमाटर के पौधे की केयर, मिलेगी ज्यादा उपज

ये भी है जरुरी-method of fertilization- खाद देते समय इन गलतियों को करने से बचें

ये भी है जरुरी-Epsom Salt- एप्सम सॉल्ट और सेंधा नमक में अंतर और गार्डन में इनका प्रयोग

नोट- ये जानकारी आपको कैसी लगी है कमेंट करके अपनी राय जरुर दीजिए। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ। आपको अन्य किसी विषय पर जानकारी चाहिए, तो आप कमेंट के माध्यम से हमें बता सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *