WhatsApp Group Join Now

लोग सुखी और खुशहाल जीवन के लिए होलिका दहन के दिन कई तरह के टोटके करते हैं। इसमें कपूर का टोटका बेहद असरदार माना जाता है। कपूर के टोटके ग्रह और वास्तु दोष दूर करते हैं। आइए जानते हैं कपूर से जुड़े इन खास उपायों के बारे में जिन्हें अपना कर आप घर में सुख-शांति ला सकते हैं।

पितृदोष से पाएं मुक्ति

कपूर के कमाल से पितृदोष खत्म होता है। अगर आपके जीवन में भी पितृदोष जैसी समस्या है तो नियमित रूप से तीनों समय घी में भिगोकर कपूर को जलाए। आमतौर पर पितृदोष राहु और केतु का प्रभाव होता है, जो कि कपूर की मदद से चला जाता हैं।

ग्रह शांति के लिए

घर में कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां बन जाती है जब लड़ाई झगडे होने लगते हैं। अगर आपके घर में भी काफी अनबन या फिर चिड़चिड़ापन रहता है, तो प्रतिदिन घर में आटे का दीया बनाकर उसमें घी डालकर जलाएं और सारे घर में कपूर की खुशबू फैलाएं। घर से चिड़चिड़ापन हटाने के लिए कपूर बहुत फायदेमंद होता है।

अचानक प्राप्ति होगी धन

तंत्र शास्त्र के अनुसार गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रख दें। फिर शाम के समय फूल में एक कपूर जला दें और फूल को देवी दुर्गा को चढ़ा दें। इससे आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी और आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। यह कार्य आप कभी भी शुरू करके कम से कम 43 दिनों तक जरूर करें। अगर आप यह कार्य नवरात्रि के दौरान करेंगे तो इसके और सकारात्मक प्रभाव आपको देखने को मिलेंगे।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *