WhatsApp Group Join Now

Tomato Care-टमाटर एक ऐसी सब्जी है, जिसको गर्मी के मौसम में हर कोई लगा ही लेता है। घर में छोटी सी जगह निकालकर इन बीजों को बो दिया जाता है। धीरे-धीरे ये पौधे अच्छी ग्रोथ कर लेते हैं और पीले फूलों से लद जाते हैं।

ज्यादा फूल आने के बाद भी टमाटर नहीं लग रहे हैं, तो हो सकता है आप कुछ गलतियां कर रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपके द्वारा की जाने वाली उन गलतियों की चर्चा करेंगे, जिससे पौधे पर फूल आने के बाद भी फल नहीं लगते हैं।

ढ़ेरों फूल आने पर पौधे पर टमाटर नहीं लगने के कारण

s (27)

बहुत बार टमाटर के पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है। बिल्कुल हराभरा दिखता है और फूलों से भी लदा होता है। इतना स्वस्थ दिखने के बाद भी इसपर फ्रूटिंग नहीं होती। टमाटर पर फल नहीं लगने के कई कारण हो सकते हैं। नीचे कुछ कारण बताए गएं हैं,जिनकी वजह से टमाटर के पौधे पर फल नहीं लगते।

तापमान

टमाटर का पौधा अत्यधिक संवेदनशील होता है, जिसपर तापमान बहुत जल्दी असर करता है। अगर आपके क्षेत्र में ज्यादा या कम तापमान है तो ये फ्रूटिंग करना बंद कर सकता है। इसके लिए मध्यम तापमान जरुरी होता है। 32 डिग्री से ऊंचा तापमान और 13 डीग्री से कम तापमान टमाटर के पौधे की परागण प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।

आपके क्षेत्र में तापमान ज्यादा है, तो इनको दिन के समय छाया में रखें और ठंड है, तो इनको रात के समय गर्मी देने के लिए लाइन कवर का प्रयोग करें। तापमान में बढ़ोतरी और कमी फलों के विकास में रुकावट पैदा करता है।

पौधे में ज्यादा नाइट्रोजन होना

screen - 2024-04-25T142849.001

पौधे के लिए नाइट्रोजन बेहद जरुरी है। बहुत बार टमाटर के पौधे में इसकी अधिकता फ्रूटिंग नहीं होने देती है। नाइट्रोजन की अधिकता होने पर पौधे पर पत्ते ज्यादा होंगे और फल कम। नाइट्रोजन ज्यादा मात्रा में होने पर पौधा फलों की बजाए पत्तों, तनों के विकास पर ज्यादा काम करता है।

आपको अपने पौधे में संतुलित उर्वरक का प्रयोग करना है।अगर नाइट्रोजन की अधिकता आपके पौधे में हैं, तो आप फॉस्फोरस युक्त खाद का ज्यादा इस्तेमाल करें। इससे फल जल्दी विकसित होंगे। फॉस्फोरस युक्त खाद फल लाने में जिम्मेदार है।

धूप नहीं मिलने पर

टमाटर के पौधे के लिए धूप जरुरी है। कम से कम 6 घंटे की धूप इसको चाहिए। अगर सही तरीके से प्रकाश पौधे को नहीं मिल रहा है, तो फलों के विकास में रुकावट पैदा होगी। दिन के दौरान 21°C से 29°C और रात के समय 16°C से 21°C तापमान बनाए रखना जरुरी है।

आपका पौधा धूप में नहीं है, तो आप इसे ऐसी जगह लगाएं जहां प्रोपर धूप आती हो। धूप की कमी से फूल तो आएंगे लेकिन फल नहीं बनेंगे। टमाटर को जो लोग ग्रीनहाउस या अंदर लगा रहे हैं, उन्हें प्रकाश की जरुरत होती है।

पौधे में किसी प्रकार का तनाव

पौधे में कई प्रकार के तनाव हो सकते हैं। जैसे पानी नहीं मिलना, कोई रोग होना, कीटों का आक्रमण। कई तनाव है, जो फल नहीं आने के जिम्मेदार हो सकते हैं। जब पौधे में किसी प्रकार का तनाव होता है, तो इसकी पूरी ऊर्जा फल बनाने में लगने की बजाए दूसरी जगह काम  करती है।

इसके लिए आपको नियमित रुप से पौधे को पानी देना है। जलभराव नहीं करना है,लेकिन मिट्टी को नम रखना है। कीटों और रोग से पौधे को बचाने के लिए नियमित रुप से निगरानी करें। किसी प्रकार के लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत उपचार करें।

ज्यादा प्रूनिंग करना

screen - 2024-04-25T142837.959

पौधों की प्रूनिंग करना उनके स्वास्थ्य के लिए सही है। टमाटर के पौधे पर ज्यादा प्रूनिंग नुकसान कर सकती है। ज्यादा कटाई- छंटाई पौधे में तनाव पैदा कर देती है और फल लगने की प्रक्रिया को प्रभावित करती है। इससे पौधे की संरचना कमजोर होती है और रोग और कीटों की संभावना बढ़ जाती है।

आप टमाटर की पौधे की प्रूनिंग कर रहे हैं, तो ज्यादा न करें। मृत पत्ते या टहनियां आपको हटनी है। पत्तियों को आपको ज्यादा मात्रा में नहीं हटाना है। प्रकाश संश्लेषण करने में पत्तियां जिम्मेदार है और ये फल को तेज धूप से बचाती हैं।

टमाटर की सही किस्म नहीं चुनना

बहुत से लोग टमाटर की सही किस्म का चुनाव नहीं करते हैं। कई किस्में ऐसी हैं, जिनमें बहुत कम फ्रूटिंग होती है और बहुत लेट होती है। इसलिए जब भी आप टमाटर के पौधे उगाएं, तो किस्म पर पहले ध्यान दें। आप ज्यादा टमाटर लेना चाहते हैं, तो हाइब्रीड किस्म का प्रयोग कर सकते हैं।

ये भी है जरुरी-Silk information- किस तरह बनता है रेशम! गर्मियों में इसको पहनने के लाभ

ये भी है जरुरी-Banana plant-केले का स्वाद अपने घर पर: जानिए कैसे उगाएं ये फलदार पौधा

नोट- यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ये केवल सामान्य दिशानिर्देश हैं। अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए सर्वोत्तम सलाह के लिए, आप किसी कृषि विशेषज्ञ या माली से सलाह ले सकते हैं।ज्यादा जानकारी के लिए द यूनिक भारत से जुड़े रहिए धन्यवाद। 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *