WhatsApp Group Join Now

जानें क्या-क्या हुआ था आज

आईपीएल 2023 का खुमार लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है। मैच में चौकों छक्कों की बारिश से दर्शक रोमांचित हो रहे हैं। हर बार आईपीएल में कई ऐसे खिलाड़ी निकलकर सामने आते हैं जो टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई देते हैं।आज ही के दिन से 28 साल पहले शारजाह में भारत ने लगातार चौथी बार एशिया कप पर कब्जा जमाया था।

आज ही के दिन (14 अप्रैल 1995) मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से मात देकर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की थी। इससे पहले भारत ने 1984 एशिया कप का शुरुआती टूर्नामेंट जीतने के बाद 1998 और 1990/91 में भी यह खिताब जीता था।

आज ही के दिन अपने पहले ही सफर पर डूब गया था टाइटैनिक

14 अप्रैल को अपने समय का दुनिया का सबसे बड़ा जहाज टाइटैनिक अपने पहले और आखिरी सफर पर निकला था। ये जहाज 10 अप्रैल को ब्रिटेन के साउथैम्पटन बंदरगाह से न्यूयॉर्क के सफर पर निकला था, जो चार दिन बाद यानी 14 अप्रैल 1912 को उत्तर अटलांटिक महासागर में एक हिमखंड से टकराने के बाद दो टुकड़ों में बंटकर डूब गया था।

इसे भी पढ़ें- जलियांवाला बाग नरसंहार! क्या आप जानते हैं शहीद ऊधम सिंह ने जरनल डायर को नहीं माइकल ओ ड्वायर को मारा था

1500 से ज्यादा लोगों की मौत

टाइटैनिक के डूबने से 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इस जहाज का निर्माण 31 मार्च, 1909 से शुरू हुआ था और 26 महीनों के भीतर यानी 31 मई, 1911 को पूरा तैयार किया गया था। 14 अप्रैल की रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर जहाज के प्रहरियों ने एक आईसबर्ग को देख लिया था। प्रहरियों के चेतावनी देने के बावजूद जहाज पूरे रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। यह हादसा रूक सकता था, अगर इस जहाज को सही समय पर रोक दिया जाता तो।

कुछ और खास घटनाएं

  • 1865 : अब्राहम लिंकन की हत्या: संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन गोली मार दी गई।
  • 1891 : भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ।

इसे भी पढ़ें- ये कंपनी करोड़ो में खरीद रही है अच्छी पॉटी

इसे भी पढ़ें- अदरक की खेती कर लखपति बना किसान

 

WhatsApp Group Join Now

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *